
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. अगर आप अपनी सुविधा और मर्जी के मुताबिक घर में झाड़ू बुहारू करते हैं और जब जी में आया बाहर कचरा फेंकते हैं तो यह आपके लिए शुभ नहीं है. इससे आपकी आर्थिक सेहत को नुकसान होगा. यह बात पूर्णिया के वास्तु शास्त्री पंडित मनोत्पल झा ने कही.
उन्होंने कहा कि शास्त्र और वास्तु के अनुसार झाड़ू लगाने का समय निर्धारित है. अगर आप इस नियमों के मुताबिक झाड़ू या साफ-सफाई अपने घरों में करते हैं, तो निश्चित ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.
झाडू लगाने का वक्त
पूर्णिया के वास्तु शास्त्री पंडित मनोत्पल झा के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद यानी शाम में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए. इससे दरिद्रता आती है. उन्होंने कहा कि जब सूर्यास्त हो जाए या सूर्यास्त का जब समय हो उस समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. सूर्यास्त से लगभग एक घंटे पहले सूर्य जब विचरण कर रहे हों. उस दौरान अपने घरों में झाडू लगाएं. हालांकि उन्होंने कहा आपातकालीन स्थिति कभी कभार आपको अगर झाडू लगाना पड़े तो आप झाडू लगाकर कचरा किसी थैली में बंद कर कोने में रख दें. बाहर न फेंके. इससे आपको सदैव लाभ ही लाभ मिलेगा. माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.
शाम में नहीं करें कचरा साफ
उन्होंने कहा कि आपने अक्सर देखा होगा कि सैलून में जितने भी लोगों के बाल काटे जाते हैं, उसे दुकानदार रात या शाम में नहीं फेंकते हैं. वे अगली सुबह साफ करते हैं. हालांकि ये उनकी सोच हैं. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम में या सूर्यास्त के बाद झाडू लगाना सदैव वर्जित है.
.
Tags: Dharma Aastha, Local18, Purnia news, Religion 18, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 11:19 IST






