Food News: न्यूट्रिशन से भरपूर है बाजरे से बने प्रोडक्ट, बच्चों के लिए खास तैयार की गई थाली


पुनीत माथुर/जोधपुर. बदलते परिवेश और तेज गति की लाइफ स्टाइल में पूरे दिन के अनुसार हेल्थी डाइट नहीं मिल पाती. साथ ही साथ भागदौड़ कि दुनिया में फास्ट फूड का प्रयोग भी खाने में ज्यादा होने लगा है. वहीं घरेलू महिलाएं भी व्यस्तता के कारण अपने न्यूट्रिशन वेल्यू को पूरा नहीं कर पाती है. सभी को शरीर की जरूरत के अनुसार न्यूट्रीशियंस देने के लिए काजरी के ट्रांसफर ऑफ टैक्नोलॉजी और ट्रेनिंग विभाग ने बाजरे के कई प्रोडक्ट तैयार किए है, जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है.

इस मीलेट की प्लेटर में शामिल प्रोडक्ट बच्चों के लिए न्यू ट्रेंड का फूड हैं. जो टेस्ट के साथ कैलोरी की जरूरत को भी पूरी करेगा. इस बाजरा प्लेटर का नाम पौष्टिक थाली रखा गया है. इसमें बाजरे की मठरी, लडडू, पेड़ा, चॉकलेट, कैंडी और कुरकुरे खास हैं. डीएसटी की प्रधान अन्वेषक डॉ. प्रतिभा तिवारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में वैरायटी ऑफ फूड है. इससे बच्चों को न्यूट्रीशन फूड मिलेगा. वहीं महिलाएं इसे बिजनेस के तौर पर शुरू करके अपनी आय भी बढ़ा सकेगी.

बच्चों को मिलेगा वैरायटी ऑफ फूड
डॉ. तिवारी ने बताया कि घर और बाहर सभी जगह बच्चों को उनकी उम्र और पूरे दिन की कैलोरी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए फूड मुहैया नहीं कराया जा सकता है. बच्चों को पूरे दिन में करीब 900 ग्राम कैलोरी की जरूरत होती है, जो यह बाजरा प्लेटर पूरा करती है. बाजरे के यह प्रोडक्ट बच्चों की जरूरत और उम्र को ध्यान में रखकर हुए तैयार किए हैं. इस थाली में कई तरह की वैरायटी रखी गई है, ताकि बच्चे एक जैसा खाना खाकर बोर ना हो.

महिलाओं को दी जा रही है ट्रेनिंग
काजरी महिलाओं को इस प्लैटर बनाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. डॉ. तिवारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम के साथ ही बच्चों तक प्रोडक्ट पहुंचाने और महिलाओं को जोड़कर प्रभावशाली बनाने का प्रयास है. महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए इसे स्टार्टअप के रूप में चलाया जा रहा है. कोई भी महिला बाजरा के यह प्रोडक्ट बनाना सीखना चाहती हो वह यहां संपर्क कर सकती है.

कम कीमत और प्रोटीन भरपूर
बाजरा पेड़ा : ऊर्जा 280 किलो कैलोरी, प्रोटीन 3.56 ग्राम, कीमत 3-9 रुपए है.
चॉकलेट : ऊर्जा 44 किलो कैलोरी, 16 ग्राम की चॉकलेट का कीमत 8 रुपए प्रति पीस है.
मठरी : 14 ग्राम मठरी में ऊर्जा, 66 किलो कैलोरी, 1.5 ग्राम प्रोटीन, मूल्य 3 रुपए प्रति पीस है.
कुरकुरे : 15 ग्राम कुरकुरे में ऊर्जा, 40 किलोग्राम कैलोरी और प्रोटीन 1.7 ग्राम है, कीमत 2 रुपए है.

Tags: Food, Jodhpur News, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More