
उधव कृष्ण/पटना. कहा जाता है कि अगर हम वास्तु के हिसाब से चीजों का इस्तेमाल करें, तो हमें कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. राजधानी पटना के मशहूर ज्योतिषाचार्य और वास्तु शास्त्र के जानकार ऋषि कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में झाड़ू इस्तेमाल करने के भी कई नियम हैं. उनकी मानें तो झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना है. वास्तु में इसका बड़ा महत्व है. इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार नियमों का पालन करने से कई दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है.
ऋषि कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि घर में झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को कभी भी खुले स्थान या ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां सबकी नजर पड़े. ऐसा माना जाता है कि खुले में झाड़ू रखने से घर में बरकत नहीं होती. इसके अलावा कई बार झाड़ू के टूट जाने या उसके घिस जाने पर भी हम उसका इस्तेमाल करते रहते हैं, जो वास्तु की दृष्टि में कतई ठीक नहीं है. घर या ऑफिस का झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए. टूटे झाड़ू से सफाई करना कई तरह की परेशानियों को निमंत्रण देता है. इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद व रात को झाड़ू लगाना अशुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि संध्या होने के बाद झाडू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आती है.
शनिवार के दिन खरीद सकते हैं झाड़ू
वास्तु सलाहकार ऋषि कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि अगर नया झाड़ू खरीदना हो तो शनिवार को ही खरीदें. शनिवार को झाड़ू खरीदना अति शुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं. बता दें कि नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए झाड़ू को रखने के लिए दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए. वास्तु के अनुसार इस दिशा में झाड़ू रखना सबसे अच्छा माना गया है. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान की दिशा में नहीं रखना चाहिए.
(नोट:- चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंग शुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों तक महज सूचना पहुंचाना है, अतः इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी, न्यूज़ 18 लोकल इन तथ्यों की कहीं से भी पुष्टि नहीं करता.)
.
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 09:30 IST






