Monsoon 2023: यूपी के लोगों को गर्मी से जल्‍दी मिलेगी राहत! इस तारीख से मॉनसून देगा दस्तक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. लखनऊ मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉनसून के प्रदेश समेत राजधानी लखनऊ में प्रवेश की तारीख तय हो चुकी है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, 19 जून से लेकर 21 जून के बीच मॉनसून उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग समेत दूसरे हिस्सों में प्रवेश कर सकता है.

मोहम्मद दानिश के मुताबिक, पहली बारिश अच्छी होने का पूर्वानुमान है. साथ ही बताया कि 17 जून से राजधानी लखनऊ और प्रदेश के दूसरे जिलों का मौसम बदलना शुरू हो जाएगा. धूल भरी हवाएं चलेंगी. बादलों की आवाजाही रहेगी और कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश भी होने का पूर्वानुमान है. 17 जून से प्रदेश में मौसम बदलने का मुख्य कारण गुजरात में चल रहा चक्रवात बिपरजॉय है. इसका असर 17 जून से लखनऊ समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में देखने के लिए मिलेगा. तापमान में हल्की गिरावट होगी जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. मोहम्मद दानिश ने बताया कि 15 और 16 जून को उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नजर आ रहा है, लिहाजा वहां हल्की बारिश हो सकती है.

गर्मी से मिलेगी राहत
बता दें कि लखनऊ शहर में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है. जबकि रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है. इस वजह से लोगों दिन और रात दोनों में ही गर्मी से परेशान हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है. दरअसल इंसानों से लेकर जानवर तक गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं. ऐसे में 17 जून से मौसम बदलने के चलते लोगों को इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी और लोग चैन की सांस ले सकेंगे.

ऐसा रहेगा आज का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. गुरुवार को प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे गर्म रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. वहीं, यूपी के दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Local18, Lucknow news, UP Weather, UP weather alert, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें