इन हरी पत्तियों को पीसकर पानी के साथ घोल बनाकर करें सेवन, मोटापा को गलाकर करेगा बाहर, 5 फायदे कर देंगे हैरान

हाइलाइट्स

पुदीना पानी के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है.
पुदीना पानी पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहता है.

Mint Water Benefits: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और हेल्दी रखने के लिए कई तरह के फूड्स और ड्रिंक्स की जरूरत होती है. गर्मी के मौसम में हेल्दी ड्रिंक्स लेने से शरीर फिट और तंदरुस्त होता है. पुदीना पानी भी ऐसा ही एक ड्रिंक है, जिसके सेवन से बॉडी हाइड्रेट रहता है. गर्मियों में पुदीना पानी सेहत के लिए रामबाण है. हेल्थ को इसके कई फायदे होते हैं. पुदीना पानी में बेहद कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. आइए आज हम आपको पुदीना पानी पीने के फायदे बताते हैं.

1.पाचनतंत्र को मजबूत करे: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, पुदीना पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह डाइजेशन को सही करता है. इसके नियमित सेवन से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. पुदीना पानी पीने से कब्ज, गैस, ब्लोटिंग से भी छुटकारा मिलता है. यह पेट साफ करने में मददगार है.

2. हाइड्रेटेड रखे: गर्मियों में पुदीना पानी का सेवन सेहत के लिए रामबाण है. इसके नियमित सेवन से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है. गर्मियों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है. चिलचिलाती धूप में कहीं बाहर से घर आने के तुरंत बाद इसके सेवन से बॉडी को आराम मिलता है.

इसे भी पढ़ें- पानी वाले नारियल की कैसे करें पहचान? अपनाएं ये बेहद आसान से 3 तारीके, भीषण गर्मी में आराम से पिएं

3. वजन कम करे: पुदीना पानी में कम कैलोरी पाई जाती है. जिसके कारण यह वजन कम करने के लिए भी लाभकारी है. इसके रोजाना सेवन से मोटाबॉलिज्म को फायदा होता है. यह वेट लॉस करने के लिए बेहद फायदेमंद है.

4.इम्यूनिटी बूस्ट करे: रोजाना पुदीना पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. यह बॉडी के रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. पुदीना एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है.

इसे भी पढ़ें- नींबू पानी में मिलाएं ये छोटे-छोटे बीज, फैट को काटकर वजन करे कंट्रोल, 5 फायदे देख रह जाएंगे दंग

5.एलर्जी से बचाव: पुदीना में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं. इसके नियमित सेवन से एलर्जी से बचाव भी होता है.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More