रिनॉल्ट लेकर आई बड़ी सौगात, दे रही है जबर्दस्त ऑफर, 3 कारों पर मिल रहा 65 हजार तक का डिस्काउंट

हाइलाइट्स

ये डिस्काउंट कैश, कॉर्पोरेट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जा रहा है.
बीएस 6 फेज 1 और 2 की गाड़ियों पर कंपनी ने ये ऑफर दिया है.
टॉप वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस ऑफर किया गया है.

नई दिल्ली. तपती गर्मी में राहत देने के लिए रिनॉल्ट अब खास ऑफर के साथ बाजार में आई है. रिनॉल्ट अपनी तीन गाड़ियों पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑपर कर रही है ये ऑफर कंपनी की हॉट सेलिंग कैटेगरी पर है. इतीनों ही कारें माइलेज से लेकर परफॉर्मेंस तक में बेहतर हैं और लोगों की लंबे समय से पसंद बनी हुई हैं.

रिनॉल्येट ने ये ऑफर कैश डिस्काउंट के साथ ही एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के मद में दिया है. ऐसे में आइये आपको बताते हैं किस कार पर कंपनी कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

Renault Triber: कंपनी की एमपीवी ट्राइबर परबड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस कार पर कंपनी 62 हजार रुपये की छूट दे रही है. कुछ मॉडल्स पर 25 हजार रुपये की नकद छूट दी जा रही है. वहीं 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं 2023 में मैन्युफैक्चर्ड बीएस 6 वेरिएंट पर कंपनी 15 हजार का कैश डिस्काउंट, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस और 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउं ऑफर कर रही है. इतना ही नहीं बीएस 6 फेज 2 की कारों पर कंपनी 45 हजार रुपये तक की छूट दे रही है.

Renault Kiger: काईगर पर कंपनी आरएक्सटी और आरएक्सटी ओ वेरिएंट पर 25 हजार रुपये की छूट दे रही है. वहीं कार के आएक्सजेड वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. वहीं कुछ वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. वहीं आप लॉयल्टी बोनस 10 रुपये और ले सकते हैं.

Renault Kwid: कंपनी की सबसे पॉपुलर हैचबैक और बजट कार के तौर पर पॉपुलर क्विड पर कंपनी 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है. वहीं 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिए जा रहे हैं. 12 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10 हजार रुपये लॉयल्टी बोनस भी इस कार को खरीदने पर आपको मिलेगा.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More