रिनॉल्ट लेकर आई बड़ी सौगात, दे रही है जबर्दस्त ऑफर, 3 कारों पर मिल रहा 65 हजार तक का डिस्काउंट

हाइलाइट्स

ये डिस्काउंट कैश, कॉर्पोरेट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जा रहा है.
बीएस 6 फेज 1 और 2 की गाड़ियों पर कंपनी ने ये ऑफर दिया है.
टॉप वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस ऑफर किया गया है.

नई दिल्ली. यदि आप भी इस महीने कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. हाथों हाथ डिलीवरी के साथ ही कार पर यदि डिस्काउंट भी मिल जाए तो क्या कहना. ऐसा ही कुछ रिनॉल्ट कर रही है. रिनॉल्ट अपनी तीन गाड़ियों पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी की तीनों ही कारें अपने अपने सेगमेंट में हॉट सेलिंग व्हीकल हैं. इन तीनों ही कारों का माइलेज शानदार है और फीचर्स भी काफी बेहतर दिए गए हैं.

कंपनी ने ये डिस्काउंट कॉर्पोरेट छूट, कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया है. हालांकि तीनों कारों के टॉप एंड वेरिएंट पर कंपनी केवल लॉयल्टी बोनस ऑफर कर रही है. आइये जानते हैं किस कार पर कितना है डिस्काउंट.

Renault Triber: रेनो की पॉपुलर एमपीवी ट्राइबर पर कंपनी 62 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी की ओर से कार कुछ वेरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं 2023 में मैन्युफैक्चर्ड बीएस 6 वेरिएंट पर कंपनी 15 हजार का कैश डिस्काउंट, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस और 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउं ऑफर कर रही है. इतना ही नहीं बीएस 6 फेज 2 की कारों पर कंपनी 45 हजार रुपये तक की छूट दे रही है.

Renault Kiger: काईगर पर कंपनी आरएक्सटी और आरएक्सटी ओ वेरिएंट पर 25 हजार रुपये की छूट दे रही है. वहीं कार के आएक्सजेड वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. वहीं कुछ वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. वहीं आप लॉयल्टी बोनस 10 रुपये और ले सकते हैं.

Renault Kwid: कंपनी की सबसे पॉपुलर हैचबैक और बजट कार के तौर पर पॉपुलर क्विड पर कंपनी 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है. वहीं 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिए जा रहे हैं. 12 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10 हजार रुपये लॉयल्टी बोनस भी इस कार को खरीदने पर आपको मिलेगा.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More