
NEET UG Result 2023 : नीट यूजी परीक्षा 2023 इस साल करीब 20 लाख छात्रों ने दी थी. जिसमें से 11.45 लाख पास हुए हैं. तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के वोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 नंबर हासिल किए हैं. हालांकि टाई ब्रेकर नियमों के अनुसार प्रबंजन जे को टॉपर घोषित किया गया है. वहीं राजस्थान के पार्थ खंडेवाल ने 10वां स्थान हासिल करके टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है. उन्हें 720 में से 715 नंबर मिले हैं. पार्थ खंडेलवाल राजस्थान के जयपुर में रहते हैं. नीट यूजी टॉपर से सिर्फ पांच नंबर कम पाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इससे घबराता नहीं हूं. बल्कि अपनी असफलता से प्रेरित होता हूं.
पार्थ खंडेलवाल एमबीबीएस दिल्ली एम्स से करना चाहते हैं. इसके बाद उनका सपना न्यूरो कॉर्डियोलॉजी में जाने का है. पार्थ के पिता सुधीर खंडेलवाल ड्राई फ्रूट के व्यापारी हैं और मां ऋतु खंडेलवाल गृहणी हैं. पार्थ के पेरेंट्स को उन पर गर्व है.
अपनी बहन से इंस्पायर हैं पार्थ
पार्थ खंडेलवाल का कहना है कि वह अपनी बहन जान्हवी खंडेलवाल से इंस्पायर हैं. वह एसएमएस जयपुर से एमबीबीएस कर रही हैं. पार्थ का मानना है कि संगि अच्छी हो तो सब अच्छा होता है. वह अपनी सफलता का श्रेय पेरेंट्स और परिवार के लोगों के साथ दोस्तों को भी देते हैं.
पार्थ ने बताया पढ़ाई का गोल्डेन रूल
पार्थ ने बताया कि सक्सेस हासिल करने का एक ही फॉर्मूला है- कठिन मेहनत और नियमितता. वह सुबह 10 बजे कोचिंग क्लास एलन में जाते थे और रात 10 बजे तक पढ़ाई करते थे. पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी. सिर्फ पढ़ाई की जरूरत के हिसाब से वॉट्सएप चेक करते रहते थे.
ये भी पढ़ें…
इंटेलिजेंस ब्यूरो में कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें इनका वर्किंग स्टाइल
दिल्ली विश्वविद्यालय UG के लिए आज से एडमिशन प्रोसेस शुरू, इस Direct Link से करें आवेदन
.
Tags: Education news, NEET UG 2023, Success Story
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 06:35 IST






