TNPL: ये क्या हुआ! एक ही गेंद पर 2 बार DRS,अश्विन ने हिला डाला, वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन


हाइलाइट्स

TNPL 2023: आर अश्विन ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चौंकाने वाला काम किया
उन्होंने थर्ड अंपायर के फैसले के खिलाफ ही रिव्यू मांग लिया, फिर देखें क्या हुआ?

नई दिल्ली. भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के हाथों में गेंद है तो कुछ न कुछ ऐसा होता ही है कि खेल का रोमांच बढ़ जाता है. कभी वो अचानक अपने गेंदबाजी एक्शन में बदलाव कर लेते हैं तो कभी क्रीज से बाहर निकलने पर बल्लेबाज को चेताने से भी नहीं चूकते. लेकिन, अब जो आर अश्विन ने किया है, उसके बारे में तो आप देख सुनकर आपका भी सिर चकरा जाएगा. अश्विन इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं और उन्होंने इस लीग के एक मैच में DRS पर ही रिव्यू ले लिया. यानी थर्ड अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू मांग लिया. इसका वीडियो वायरल हो रहा.

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बुधवार की शाम डिंडिगुल ड्रैगन्स औऱ त्रिचि के बीच टक्कर हुई थी. इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डिंडिगुल ने पहले गेंदबाजी की और त्रिचि को 120 रन बनाने दिए. अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की और मैच में 2 विकेट लिए. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी कर दिया, जिससे हर कोई हैरत में पड़ गया. त्रिचि की पारी के 13वें ओवर में अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद पर त्रिचि के बल्लेबाज राजकुमार बड़ा शॉट नहीं खेल पाए. उनके खिलाफ कैच की अपील हुई तो अंपायर ने आउट दे दिया.

Tags: Cricket news, R ashwin

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More