परिवार को सबक सिखाने रची अपनी मौत की झूठी कहानी, फिर पहुंच गया कब्रिस्तान, वजह हैरान करने वाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आज के समय में लोग निजी जीवन में इस कदर व्‍यस्‍त हो गए हैं कि वो अपने खास दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों के लिए भी वक्‍त नहीं निकाल पाते हैं. उनका अधिकांश समय अपनी नौकरी और पत्‍नी व बच्‍चों के साथ ही उलझ कर रह जाता है. दक्षिण अमेरिका के देश इक्वाडोर में ऐसा वाक्‍या सामने आया जहां एक व्‍यक्ति ने अपनी ही मौत का नाटक किया. इस प्रैंक को करने के पीछे उसका मकसद दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को यह बताना था कि मिलजुल कर रहो और एक दूसरे से बात करते रहो.

45 वर्षीय डेविड बार्टन ने अपनी पत्‍नी और बच्‍चों को अपने प्‍लान के बारे में बताया. उसके पास टिकटॉक पर बड़ी संख्‍या में फॉलोअर हैं. जिसके बाद उनकी एक बेटी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट डाला. जिसमें लिखा, ‘रेस्‍ट इन पीस डैडी, मैं आपके बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं. ये जिंदगी इतनी अन्‍यायपूर्ण क्‍यों होती है. आप जल्‍द ही दादा बनने वाले हो. आपके सामने अपनी लंबी जिंदगी पड़ी  थी. हम आपसे प्‍यार करते हैं. हम आपको भूल नहीं पाएंगे.’

यह भी पढ़ें:- VIDEO: मणिपुर में महिला मंत्री के घर को लगाई आग, उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू

इसके बाद परिवार ने डेविड बार्टन के अंतिम संस्‍कार की तैयारी की. इस दौरान बड़ी संख्‍या में दोस्‍त और रिश्‍तेदार वहां पहुंचे. इसी बीच एक हेलीकॉप्‍टर में वीडियो क्रू के साथ वो घटनास्‍थल पर लैंड हुए. डेविड को हेलीकॉप्‍टर से जिंदा उतरते देख हर कोई हैरत में पड़ गया. कई लोगों के चेहरे पर खुशी के आंसू दिखे. उन्‍होंने डेविड को गले से लगा लिया.

प्रैंक के बाद क्‍या बोले डेविड बार्टन?
इस पूरे प्रकरण पर डेविड बार्टन ने कहा, “मैंने देखा है कि मेरा परिवार अक्‍सर मुझे तकलीफ देता है. मुझे किसी भी चीज में आमंत्रित नहीं किया जाता. कोई मुझे देखता भी नहीं है. हम सब अलग हो गए हैं. यह मुझे अच्‍छा नहीं लगता है. यही वजह है कि मैं सभी को जिंदगी का एक सबक सिखाना चाहता था. उनको यह बताना चाहता था कि किसी से मिलने के लिए उसके मरने तक इंतजार करना सही नहीं है.”

Tags: Viral video, Viral video news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें