पत‍ि को जहर देकर मारा, फ‍िर गूगल पर सर्च किया ‘अमीरों के लिए लग्जरी जेल’

खूंखार बीवियों की कहान‍ियां तो आपने कई सुनी होंगी. लेकिन आज हम एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. एक महिला ने अपने हसबैंड को खतरनाक जहर पिलाकर मार दिया. उसे पता था कि जेल जाना होगा. इसल‍िए वह काफी पहले से इंतजाम कर रही थी. गूगल पर उसने ‘अमीरों के लिए लग्जरी जेल’ भी ढूंढा ताकि पता चल सके कि वह कहां आराम से जीवन बिता सकती है. इतना ही नहीं, पत‍ि की मौत के बाद जीवन बीमा कंपनियों से मिलने वाला टर्म प्‍लान के बारे में भी कई बार सर्च किया. यह सब कुछ उसने कत्‍ल करने से पहले किया. अदालत में सुनवाई के दौरान जब जांच एजेंसियों ने इसका खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका का है. 33 वर्षीय कोरी रिचिन्स नाम की इस मह‍िला ने मार्च 2022 में अपने पति एरिक रिचिन्स को फेंटानाइल की ओवरडोज देकर मार डाला. पुलिस ने अदालत को बताया कि जब उसके गूगल सर्च हिस्ट्री की छानबीन की गई तो कई परेशान कर देने वाली सामग्री हासिल हुई.मह‍िला ने गूगल पर कई ऐसी चीजें ढूंढी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते है. उसे पता था कि जेल जाना होगा, इसलिए पहले ही तलाश लिया कि अमेरिका में अमीरों के लिए लग्‍जरी जेल है या नहीं. उसे डर था कि उसके मोबाइल के मैसेज एजेंसियां देख सकती हैं, तो उसने ढूंढा-क्‍या डीलिट किए गए मैसेज जांचकर्ता देख सकते हैं?

पत‍ि एरिक रिचिन्स की नेट वर्थ भी ढूंढी
मह‍िला ने पत‍ि एरिक रिचिन्स की नेट वर्थ भी ढूंढी. साथ ही, जीवन बीमा कंपनियां दावेदारों को भुगतान करने में कितना समय लेती हैं? क्या पुलिस आपको लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए मजबूर कर सकती है? इसके बारे में भी सर्च किया. कोरी रिचिन्स हत्‍या की वारदात को बदलना चाहती थी, इसका तरीका भी सर्च किया. ढूंढा- क्या मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण बदला जा सकता है? कत्‍ल करने से ऐन पहले उसने तलाशा कि क्या नालोक्सोन हेरोइन के समान है? बता दें कि नालोक्‍सोन को भी जहर माना जाता है. रिचिन्स ने यह भी तलाश कि मौत के गैर-प्राकृतिक तरीके को क्या माना जाता है? यह बातें जब कोर्ट में आई तो सब जानकर हैरान रह गए.

जेल में ही रखने का आदेश दिया
अदालत ने भी कोरी रिचिन्स को समाज के लिए खतरा बताते हुए जेल में ही रखने का आदेश दिया. बता दें कि कोरी ने अपने पति की याद में एक बच्चों की किताब भी लिखी थी, जिसका नाम है Are You With Me? (क्या तुम मेरे साथ हो?). इस बुक के प्रचार के लिए वह कई कार्यक्रमों में भी गई, जहां वह बताना चाहती थी कि जैसे अपने पत‍ि के जाने का उसे कितना दुख है. कोरी ने जिस वारदात को अंजाम दिया, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में थी. उसने हसबैंड को मारने के लिए अपने एक दोस्‍त से फेंटानाइल की गोल‍ियां मंगवाई थी और फ‍िर मिलाकर पिला दिया था.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More