मुजफ्फरपुर में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़, 3 लुटेरों को लगी गोली, कैश-हथियार बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- प्रियांक सौरव

मुजफ्फरपुर. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से है जहां पुलिस की अपराधियों से भिड़ंत हुई है. पुलिस मुठभेड़ की किस घटना में तीन अपराधियों को गोली लगी है. जानकारी के मुताबिक जिन अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है वो कांटी में फाइनेंस ऑफिस से लूट मामले में फरार चल रहे थे.

एनकाउंटर की ये कार्रवाई सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है. इस दौरान पुलिस को भारी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मौके से एक कार्बाइन सहित दो पिस्टल कई जिंदा कारतूस और लैपटॉप मिले हैं साथ ही पुलिस को लूट के 9 लाख रुपये भी लुटेरों के पास से मिले हैं. मामले की पुष्टि मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने भी की है. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Tags: Bihar crime news, Bihar News, Crime News, Muzaffarpur news, Police encounter

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें