ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के बैग से निकला खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देश की ट्रेनों में करोड़ों लोग रोज सफर करते हैं. इन करोड़ों लोगों में कुछ अपराधी भी होते हैं. जो ट्रेन में भीड़-भाड़ की आड़ में अपना काला धंधा करते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. देवरिया जिले के रहने वाले एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वह अरुणाचल प्रदेश से सीवान आने वाली नाहरलगुन एक्सप्रेस में सवार था. उसके पास एक बैग था, जिससे 67 लाख से अधिक रुपये बरामद किए गए.

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुनील कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. पहली नजर में यह पूरा मामला हवाला से जुड़ा हुआ लगता है. पुलिस ने सुनील के पास से 67 लाख नगद, तीन सोने के सिक्के, तीन सोने की बिस्किट और कुछ विदेशी करेंसी बरामद की है. उसे रेल पुलिस ने अरुणाचल एसी एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार में हिरासत में लिया. रिपोर्ट के मुताबिक कटिहार में पुलिस संदिग्ध रेल यात्री सुनील से पूछताछ कर रही है. रेल पुलिस ने बताया कि सुनील के पास से दो सूटकेस थे, जिसमें 67 लाख रुपये नकद, सोने के सिक्के, सोने की बिस्किट और विदेशी नोट थे. पुलिस आयकर अधिकारियों के सहयोग से सुनील से पूछताछ कर रही है.

देवरिया के रहने वाले सुनील कुमार ठाकुर से इतने पैसे बरामद हुए कि पुलिस उसकी काउंटिंग करते-करते धक गई. सुनील इन पैसों और सोने की संतोषजनक जानकारी नहीं दे पा रहा है. रेलवे के एसपी डॉक्टर संजय भारती ने बताया कि सुनील अरुणाचल एसी एक्सप्रेस में नहारलागुन से सवार हुआ था और वह सिवान जा रहा था. वह A4 बोगी में यात्रा कर रहा था. सुनील कुमार ठाकुर ने अपना परिचय अरुणाचल प्रदेश में व्यवसाई के रूप में दी है. उनके पास से दो सूटकेस में 67 लाख रुपया नगद, तीन सोने की बिस्किट, तीन सोने के सिक्के और कुछ विदेशी करंसी बरामद किए गए.

सुनील ठाकुर के माने तो वह यह सारा पैसा और सोना गांव लेकर जा रहा था, लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला हवाला से जुड़ा हुआ लग रहा है. इसलिए रेल पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी. अब इनकम टैक्स के इंस्पेक्टर हरिराम प्रसाद के नेतृत्व में दो सदस्य टीम सुनील कुमार से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद ही मामला साफ हो पाएगा. रेल एसपी डॉ संजय भारती ने बताया कि मामला पहली नजर में काफी संदेहास्पद लग रहा है. इसलिए इनकम टैक्स विभाग के सहयोग से गंभीरता से मामले की जांच की गई. यात्री के पास नहारलागुन से सिवान तक का टिकट है.

Tags: Katihar news, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें