Put sprinkler pipes in normal fan and pump get cold air like hill station – News18 हिंदी

हाइलाइट्स

Water Sprinkler को इस्टॉल बहुत आसान
है. ये डिवाइस एक रिंग नुमा होती है, जिसे फैन के आगे ग्रिल में लगा देते हैं
अमेजन से इसे केवल 878 रुपये में खरीदा जा सकता है

नई दिल्ली. इस भयंकर गर्मी में पंखे से ठंडी हवा पाना नामुमकिन लगता होगा. लेकिन, अगर आप 900 रुपये का एक डिवाइस लगा लेते हैं तो पंखा ही एसी जैसी जबरदस्‍त हवा देने लगेगा. सुनने में यह थोड़ा कम यकीन वाला लगता है, लेकिन यह डिवाइस है बहुत कमाल का. 45 डिग्री के तापमान में भी आपके नॉर्मल पंखे को जबरदस्‍त कूल हवा देने वाला पंखा बना देगा.

आपको बता दें कि ये डिवाइस ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है और इसे आसानी से पंखे में इंस्टॉल किया जा सकता है. आइए जानते हैं नॉर्मल पंखा को एसी बनाने वाली डिवाइस के बारे में….

यह भी पढ़ें : लाइट जाने पर नो-टेंशन! 20W की PHILIPS T Beamer देगी दिन जैसा उजाला, खुद हो जाएगी चार्ज, मिलेगा घंटे का बैकअप

पंखा को एसी बनाने वाली डिवाइस
अगर आपको अपने नॉर्मल पंखे को एसी बनाना है, तो इसके लिए आपका अपने FAN में Water Sprinkler डिवाइस इंस्टॉल कराना होगा. ये डिवाइस इंस्टॉल करना काफी आसान है. इसके लिए आपको एक वॉटर टैंक और पम्प की जरूरत भी होगी.

यह भी पढ़ें : नागपुरी कूलर की तरह दिखता है Voltas Tower AC, कूलिंग और एनर्जी सेविंग में मास्टरपीस

कैसे काम करता है Water Sprinkler डिवाइस
Water Sprinkler को इंस्टॉल करने के लिए वॉटर टैंक और पम्प की भी जरूरत होती है. ये डिवाइस एक रिंग जैसा होता है, जिसे फैन के आगे ग्रिल में लगा देते हैं. इसके बाद इसे पम्प और वॉटर टैंक के साथ कनेक्ट करके चालू कर देते हैं. इसे शुरू होने के बाद आपको ठंडी हवा मिलना शुरू हो जाती है.

Water Sprinkler डिवाइस की प्राइस
इस डिवाइस को आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं. Water Sprinkler डिवाइस यहां 3,995 रुपये में लिस्ट है, लेकिन फिलहाल अमेजन पर इसे 78 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 878 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं अमेजन की ओर से इसकी फ्री होम डिलीवरी दी जा रही है.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More