गोविंद कुमार/गोपालगंज. उत्तर प्रदेश से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल और असम ले जाए जा रहे पशु तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. गोपालगंज पुलिस ने यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाके में छापेमारी कर मवेशियों से भरा एक कंटेनर और दो पिकअप जब्त किया है. कुचायकोट थाना पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए छह अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 45 मवेशियों को बरामद किया गया है, इन मवेशियों को यूपी से तस्करी कर लाया जा रहा था.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पशु तस्करों के सिंडिकेट पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में सूचना मिली थी कि कंटेनर और पिकअप वाहन से काफी संख्या में मवेशियों को यूपी से बिहार के रास्ते दूसरे जगह ले जा जाया रहा है. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर मवेशियों से लदे कंटेनर और पिक अप वाहनों को बरामद किया है. पुलिस ने छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.
UP और गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं गिरफ्तार पशु तस्कर
आपके शहर से (गोपालगंज)

Buxar News: बक्सर के आकाश है प्रकाश पादुकोण, जो बच्चों को सीखा रहा है बैडमिंटन के गुर

Patna Gold Rate: चांदी में 1800 रुपए की गिरावट, सोना स्थिर, जानें सर्राफा मंडी में आज रेट

JEE NEET Exam: बिहार बोर्ड के इन बच्चों को फ्री में मिलेगी कोचिंग, बनेंगे इंजीनियर-डॉक्टर, यहां करें अप्लाई

गजब! 4 महीने पहले जो शादी से किडनैप हो गया था वो नोएडा में भीख मांगता और MOMOS खाता मिला

Bihar News: पहली बार बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में होगा एक सिलेबस, राजभवन में चल रही है यह तैयारी

नालंदा का यह चायवाला बच्चों को मुफ्त में पिलाता है दूध, 33 साल से कर रहा मानव सेवा

मिलिए बक्सर के रक्तवीर से, अब तक 62 बार कर चुके हैं रक्तदान, बिहार सरकार करेगी सम्मानित

Purnia News: पूर्णिया में खुला साइबर थाना, अब पटना का नहीं लगाना होगा चक्कर, इन मामलों को होगा समाधान

Gopalganj News: तीन साल से रात के अंधेरे में यूपी से बिहार लाता था शराब, घर में ही दबोचा गया कुख्यात माफिया

Good News: छात्रों के लिए लकी चार्म बनी यह लाइब्रेरी, 6 महीने पढ़कर बन रहे ऑफिसर

Train Alert: मालदा डिवीजन की कई गाड़ियों के बदले रूट, जानें वजह और ट्रेन के नाम
एसपी ने बताया कि बलथरी चेकपोस्ट के पास दो पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 18 मवेशियों को बरामद किया गया. इस कार्रवाई के कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक कंटेनर को जब्त किया. इसमें 27 मवेशियों को ले जाया जा रहा था जिसे पुलिस के द्वारा बरामद किया गया. पुलिस ने यहां भी तीन पशु तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है. उन्हें जेल भेज दिया गया है.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश और गोपालगंज के रहने वाले हैं. इनमें यूपी के जौनपुर जिले के साहगंज थाने के कोंहडा गांव का अनुराग कुमार, सावन कुमार और शामली जिला के झिझना थाना स्थित लपराना माजरा गांव का पुष्पेंद्र कुमार शामिल है. वहीं, गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा परसौनी गांव के अरमान आलम, कयामुद्दीन और गोपालपुर थाना के अहिरौली दुबौली टोला तकिया का अरमान अली शामिल है.
बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस
पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि यह बड़ा गिरोह है. पुलिस ने पशु तस्करों से पूछताछ की है, इसके बाद बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक की जांच शुरू कर दी है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस टेक्निकल इनपुट के आधार पर इस रैकेट में शामिल अन्य पशु तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar News in hindi, Gopalganj news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 14:12 IST






