ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में 9 जून को हुए एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. यश की हत्या की साजिश उसकी गर्लफ्रेंड के पिता और मामा ने रची थी. लड़की के परिवार को यश से उसका रिश्ता पसंद नहीं था. युवक को रास्ते से हटाने लड़की के पिता और मामा ने उसकी सुपारी दे दी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार लिया है. कुछ लोग फरार भी बताए जा रहे हैं.
ग्वालियर थाना क्षेत्र में 9 जून की शाम युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया था.
हमलावरों ने मारी थी गोली
आपके शहर से (ग्वालियर)

जीवाजी यूनिवर्सिटी का गजब कारनामा, MBBS डिग्री का किया सौदा, एक दिन में डॉक्टर बन गई लड़की, 2 साल की नौकरी

OMG! बच्चे के लिए बीवी ने कराई 30 साल छोटी युवती से शादी, 62 की उम्र में 3 बच्चों का बाप बना यह शख्स

OMG! हजारों तोतों को एक साथ देखना है…तो इस मंदिर में आइए, दर्शन के बाद भोजन करते हैं मिट्ठू

MP Weather: मध्य प्रदेश में नौतपा जैसे हालात, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, कई जिलों में हीटवेव के आसार

Indore Hostels: इंदौर में चाहिए हॉस्टल…तो ये 3 लोकेशन हैं बेस्ट, गर्ल्स के लिए भी सेफ

Conversion: गंगा जमुना स्कूल का नहीं ढहाया जा सका अवैध निर्माण, विरोध के कारण गाड़ी से उतर ही नहीं पाए अफसर

कुत्ते का ‘दुश्मन’ बन बैठा युवक! बदले की भावना से गोली मार कर डॉग की ली जान

Sagar Weather: प्री-मानसून की पहली बारिश से राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

CBI Action : 7 लाख की रिश्वत लेते ऐसे पकड़े गए जीएसटी डिप्टी कमिश्नर, मसाला व्यवसायी से मांगे थे 1 करोड़ रुपए

Success Story: पटवारी बनने की थी ख्वाहिश, अब सागर की बेटी बनी DSP, बोलीं-आज पापा होते तो…

मेरा पोता तो मुझसे आगे निकल गया, दादा दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो तो BJP बोली- बढ़ रहा वंशवाद
9 जून की शाम यश राठौर को गोली मारी गई थी. यश अपने दोस्त मनोज झा के साथ द्वारिकापुरी जा रहा था. तभी रास्ते में तीन युवकों ने यश को घेर लिया. इनमें से दो युवकों ने कट्टे से यश राठौर पर फायर कर दिया, जिससे यश घायल होकर नीचे गिर गया. फायरिंग के बाद तीनों युवक बाइक पर बैठकर भाग निकले थे. जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान यश की मौत हो गई थी. ग्वालियर थाने में अज्ञात तीन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पुराने बहोड़ापुर थाने के पास देखे गए हैं. इस इनपुट पर पुलिस टीम मुखबिर के बतायए स्थान पर पहुंची. यहां पर दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे. फिर पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर एक संदिग्ध के पास से कट्टा, दो जिंदा राउण्ड जब्त किया गया. दोनों आरोपी का नाम सनी तोमर और अभिषेक नोडिया है, जो हजीरा इलाके में रहते हैं.
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
पकड़े गए दोनों संदिग्धों ने पूछताछ में यश की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया. हत्या किए जाने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि यश एक लड़की को पसंद करता था लेकिन लड़की के पिता और मामा को यश पंसद नहीं था. यश ने दो बार लड़की का रिश्ता तुड़वा दिया था. लड़की के पिता ने यश की हत्या के लिए तीन युवकों को सुपारी दी थी. लकड़ी के पिता ने तीनों आरोपियों पर खाने पीने में 10-15 दिन खूब खर्चा किया था. फिलहाल पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोच लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों से उसके तीसरे साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वहीं हत्या की सुपारी देने वाले लड़की के पिता और मामा की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है.
.
Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 13:29 IST






