NEET UG 2023 Result Toppers Story Prabhanjan J: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने कल यानी 13 जून देर शाम परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया. जिसके अनुसार परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है. कुल 11,45,976 कैंडिडेट्स इसमें सफल घोषित किए गए हैं. वहीं परीक्षा में प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने टॉप किया है. दोनों टॉपर्स के 720 में से 720 अंक आए हैं.
बता दें कि प्रभंजन जे तमिलनाडु से आते हैं. वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम के रहने वाले हैं. उनके माता पिता दोनों सरकारी शिक्षक हैं. मां गणित, जबकि पिता इतिहास पढ़ाते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार प्रबंजन ने 12वीं में भी 500 में से 463 अंक हासिल किए थे. उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई स्टेट बोर्ड से की है. जिसके बाद वह 10वीं, 12वीं के लिए सीबीएसई सिस्टम में आ गए.
क्या है उनकी सफलता का मंत्र
रिपोर्ट के मुताबिक प्रभंजन ने नीट पैटर्न के प्रश्नों की लगातार प्रैक्टिस की. जिससे उन्हें परीक्षा में अच्छा स्कोर करने में मदद मिली. उन्होंने अखबार को बताया कि, ‘लोग नीट परीक्षा को कठिन मानते हैं, लेकिन लगातार अभ्यास करते रहने से उनकी राह आसान हो गई. प्रैक्टिस की आदत से ही वह अच्छा स्कोर कर पाए. उन्होंने अपने माता पिता और शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय दिया है.’
NEET UG 2023 Toppers List
कैसे चेक करें रिजल्ट
फिलहाल जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी की परीक्षा दी है और अब तक उसे चेक नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं और अपने नतीजे देख लें. रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपने आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा.
ये भी पढ़ें-
LIVE: नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी, 11 लाख से ज्यादा क्वालीफाई, UP में सबसे ज्यादा पास
NEET UG Result 2023: नीट यूजी 2023 रिजल्ट में प्रबंजन & वरुण ने 720/720 पाकर किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
.
Tags: NEET, NEET Topper, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 08:09 IST






