हैवान बना पति: शादी के 11 साल बाद डायन बताकर पत्नी को गर्म चिमटे से दागा, पीड़िता रोती रही और वह हंसता रहा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चूरू जिले में सामने आई खौफनाक वारदात
पीड़िता पहुंची महिला पुलिस थाने और बताई पीड़ा
पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन उससे मारपीट करता है

चूरू. चूरू जिले में एक पति की क्रूरता (Cruelty) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी को डायन (Witch) बताते हुए उस पर भूत-प्रेत के साए की बात कहकर उसे गर्म चिमटे से जगह-जगह से दाग दिया. गर्म चिमटे से दागी गई पीठ और डायन होने का दंश लेकर पीड़िता महिला थाने में संचालित महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र पहुंची. वहां उसने पति से बचाने की गुहार लगाई. पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे जान से मार देने की धमकी दी है.

पुलिस के अनुसार पति की प्रताड़ना से परेशान होकर 28 वर्षीय महिला अपने पीहर गांव बूंटिया आई. वहां उसने सरपंच बंशीधर को आपबीती बताई. उसके बाद सरपंच बंशीधर ने पीड़िता को चूरू महिला थाने में संचालित महिला सुरक्षा केंद्र भिजवाया. यहां महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले पहले सुजानगढ़ तहसील के गांव गोपालपुरा निवासी शेराराम के साथ हुई थी. उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है.

कॉलेज छात्रा से रेप: अश्लील वीडियो बनाकर 4 साल किया देह शोषण, अब 15 लाख मांगे, टूट गई पीड़िता और… 

आपके शहर से (जयपुर)

पति शराब पीकर मारपीट करता है
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर रुपयों की मांग करता है. इसको लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता है. महिला ने परिवाद में बताया कि उसका पति उसे डायन कहकर उसके शरीर को गर्म चिमटे से दागता है. आरोपी पति ने 11 जून को भी शराब पीकर उसके साथ मारपीट की. बाद में भूत-प्रेत का साया बताते हुए गर्म चिमटे से उसकी पीठ को दाग दिया.

पीहर पहुंचकर बहन को बताई पीड़ा
महिला ने बताया कि वह चिल्लाती रही लेकिन उसके पति पर इसका कोई असर नहीं हुआ. बाद में पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. इसके बाद वह अपने पीहर बूंटियां पहुंची और बहन को पूरी बात बताई. बहन उसको गांव के सरपंच बंशीधर के पास लेकर गई. सरपंच ने दोनों को महिला थाने में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पहुंचाया. पीड़िता ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र ने मामले को काउंसलिंग में रखा है.

Tags: Churu news, Crime News, OMG News, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें