हरभजन सिंह ने WI के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना 15 सदस्यीय स्क्वॉड, 8 शतक ठोकने वाले बैटर को किया बाहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हरभजन सिंह ने WI के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना स्क्वॉड
भज्जी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नहीं जताया भरोसा

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की शर्मनाक हार हुई. साल 2023 का शेड्यूल टीम इंडिया के लिए काफी व्यस्त होने वाला है. भारत को एशिया कप के साथ ही वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेना है. हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया को कई सीरीज भी खेलनी है. 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत होगी. जिसमें 5 टी20 मुकाबले 4 अगस्त से खेले जाएंगे. इस मैच के लिए हरभजन सिंह ने 15 मेंबर स्क्वॉड का चयन किया है.

रिपोर्ट यह है कि यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. हरभजन सिंह ने इन तीनों खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है. इसके अलावा भज्जी ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आकाश मधवाल और हर्षित राणा को भी टीम में जगह दी है.

क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी आखिरी गेंद? कप्तान ने ही लुटाए 18 रन, भारत में हुआ ऐसा, जानें बॉलर का नाम?

विराट कोहली और रोहित शर्मा को किया बाहर

टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है. बेशक यह टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. लेकिन हरभजन भी अब युवाओं को मौका देना चाहते हैं. कोहली ने टी20 करियर में अब तक 8 शतक मारे है. आईपीएल में 7 जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 1. बता दें कि भज्जी ने अपना कप्तान हार्दिक पंड्या को बनाया है. पंड्या पर बीसीसीआई ने भी भरोसा जताते हुए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान बनाया था.

WI के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हरभजन की पसंदीदा टी20 टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा, आकाश मधवाल

Tags: Harbhajan singh, IND vs WI, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें