दादा को घुमाने के लिए पोती ने ठुकराई हाई सैलरी जॉब! बोली- कल उन्होंने किया, आज मेरी बारी है ….

Granddaughter Turned Down Job for Grandfather: आपने अक्सर माता-पिता को कहते हुए सुना होगा कि वो बच्चों के लिए कितना त्याग करते हैं. अक्सर महिलाएं अपने बने-बनाए करियर को बच्चों की परवरिश के लिए छोड़ देती हैं, लेकिन क्या किसी बेटे या बेटी को आपने ऐसा करते हुए देखा है? अगर नहीं तो चलिए आपको मिलवाते हैं एक ऐसी ही पोती से.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एक लड़की ने अपने दादा को घुमाने-फिराने के लिए अपनी नौकरी लेने से इनकार कर दिया. लड़की को शंघाई की टॉप कंपनी की ओर से ऑफर मिला था, लेकिन उसने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उसे अपने कैंसर पीड़ित दादा की देखभाल करनी थी. अब उसे सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं.

दादा के लिए छोड़ दी हाई सैलरी जॉब
25 साल की लड़की चीन के हुनान प्रांत की रहने वाली है और वो फुल टाइम जॉब करती थी. उसके पास चीन के शंघाई शहर में 500 ग्लोबल कंपनियों में से एक से नौकरी का ऑफर था. लड़की ने इस नौकरी के आगे अपने दादा को चुना और नौकरी ठुकरा दी. अब वो अपने दादा के साथ चीन के पर्यटन स्थलों पर घूम रही है. उन्हें वो हर सुविधा दे रही है, जो उन्होंने बचपन में उसे दी थीं. लड़की खुद भी डिप्रेशन में थी क्योंकि हाल ही में उसकी मां और दादी की मौत हुई थी. इसी बीच जब उसे पता चला कि दादाजी को कैंसर है, तो उसने ये फैसला लिया.

लोगों ने की लड़की की तारीफ
फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे दादाजी को लेकर घूम रही लड़की की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त चीन के सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लड़की का कहना है कि दादाजी ने उसे 5 महीने की उम्र से ही पाला था और वो सब कुछ दिया, जो वो दे सकते थे, ऐसे में अब लड़की उन्हें भी जो बेहतर दे सकती है, उसकी कोशिश कर रही है. मार्च से मई तक वो 11 लाख रुपये खर्च करके उन्हें ट्रिप्स करा चुकी है. वे फाइव स्टार होटलों में उनके साथ ठहरती है. लोग सोशल मीडिया पर लड़की के इस संवेदनशील व्यवहार की तारीफ करते हैं.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More