क्या होता है MCB? क्यों घर में लगाना होता है जरूरी? आपके घर में है या नहीं जरूर करें चेक

हाइलाइट्स

MCB को हैंडल करना आसान होता है
इसमें केवल स्विच ऑन कर सप्लाई वास लाई जा सकती है
फ्यूज में वायर को पूरी तरह से बदलना होता है

नई दिल्ली. आपको मालूम होगा कि ओवरलोड की वजह से घर में रखे इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट डैमेज हो सकते हैं या कुछ परिस्थितियों में आग भी लग सकती है. ऐसे में किसी भी संभावित हादसे बचने और इक्विपमेंट को ओवरलोड से बचाने के लिए फ्यूज या MCB का इस्तेमाल किया जाता है. जब कभी किसी इलेक्ट्रिक सर्किट में ओवरलोड होता है तब फ्यूज और MCB इलेक्ट्रिसिटी के फ्लो को ब्रेक कर देते हैं.

लेकिन, MCB फ्यूज की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है और इसे ही घर या किसी दूसरे परिसर में इस्तेमाल करना चाहिए. वैसे फ्यूज अब ही जगह इस्तेमाल होता है. लेकिन, फिर भी अलग आपके घर में MCB न हो तो उसे तुरंत बदवा लेना ज्यादा बेहतर होगा. ऐसे में आइए जानते हैं क्या MCB क्या होता है और इसके फ्यूज की तुलना में क्या फायदे होते हैं.

क्या होता है MCB?
मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (MCB) एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल डिवाइस है जो ओवरकरंट से इलेक्ट्रिक सर्किट को प्रोटेक्ट करता है. ओवरकरंट की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड हो सकता है. फ्यूज में ज्यादा करंट फ्लो होने की वजह से मेटल वायर मेल्ट हो जाता है. फिर इसे बदलना होता है. लेकिन, MCB को हर बार बदलने की जरूरत नहीं होती. कुछ भी फॉल्ट होने पर इसका स्विच अपने आप गिर जाता है. फिर इसके स्विच को वापस से ऑन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: कबाड़ में पड़ा है कूलर! इन टिप्स से बन जाएगा एकदम नया, मिलेगी AC जैसी ठंडी-ठंडी हवा

क्या होते हैं MCB के फायदे?

  • ये करंट के लिए फ्यूज से ज्यादा सेंसिटिव होता है. ये करंट फ्लो में किसी भी एब्नार्मेलिटी को तुरंत पहचान लेता है और इलेक्ट्रिक सर्किट को तुरंत स्विच ऑफ कर देता है.
  • MCB के मामले में इलेक्ट्रिकल सर्किट के फॉल्टी जोन की आसानी से पहचान की जा सकती है.
  • MCB में सप्लाई को वापस लाना बेहद आसान होता है. इसमें केवल MCB की नॉब को ऑन पोजिशन में बस करना होता है. जबकि फ्यूज में पूरी तरह वायर को बदलना होता है.
  • MCB को हैंडल करना काफी आसान होता है. MCB को इस्तेमाल करते वक्त आप किसी भी लाइव इलेक्ट्रिक पार्ट्स से एक्सपोज नहीं होते हैं. जबकि फ्यूज को बदलते वक्त लाइव वायर के कॉन्टैक्ट में आने की आशंका बनी रहती है.
  • MCB को फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए इसमें कम मेंटनेंस और रिप्लेसमेंट कॉस्ट लगती है.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More