
आपने सोशल मीडिया वीडियोज में बैलों को भड़का कर उन्हें रिंग के अंदर उग्र रवैया अपनाने के लिए मजबूर करते देखा होगा. कहीं बुल फाइट होती है तो कहीं बैल के आगे लोग भागते हैं. इस तरह के खेल में कई बार जानवरों को चोट लगती है, उन्हें नुकसान पहुंचाया जाता है. इतना कुछ करने के बाद जब बैल भी हिंसक हो जाता है तो लोग उसे हमलावर कहने लगते हैं. मगर जब आप इन स्पोर्ट्स को बैल के नजरिए से देखेंगे, तो आप उनके द्वारा लिए गए बदले को सही बताएंगे. इन दिनों एक वीडियो वायरल (Bull attack video) हो रहा है जिसमें एक बैल हिंसक होते नजर आ रहा है. पर इस वीडियो में आप बैल को ही सपोर्ट करेंगे.
ट्विटर अकाउंट @cctvidiots पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज (weird videos) पोस्ट किए जाते हैं. इस वीडियो में एक बैल को सड़क के बीच में खड़ा कर उसकी सींघ (Bull attack with fire on horn) पर आग लगाई जा रही है. वीडियो देखकर लग रहा है कि ये स्पेन के बैल वाले खेलों की ही तरह कोई खेल है. पर जानवर के सींघ पर आग लगाना उसे बुरी तरह डरा सकता है. हुआ भी ऐसा ही, आग लगाने का नतीजा आप खुद देखिए और फिर बताइए कि आखिर इसमें गलती बैल की थी या इंसानों की.
Setting bulls horn on fire pic.twitter.com/YmqyjeLbo4
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) June 13, 2023
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 06:00 IST






