Video Viral: मुजफ्फरनगर में मुस्लिम युवती को बीच बाजार ‘सिर तन से जुदा’ की धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनमोल कुमार/मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवती को सिर कलम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. वाइन शॉप से बीयर खरीद कर जा रही हिजाब पहने मुस्लिम युवती का पीछा करते हुए कुछ मुस्लिम युवकों ने एक मार्केट के अंदर रोक कर उसके साथ बदसलूकी की, और उसे सिर कलम करने की धमकी दी. रविवार देर शाम लगभग आठ बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के नॉवल्टी चौराहे पर स्थित शराब की दुकान पर दो मुस्लिम युवतियां बुर्का पहन कर बीयर खरीदने पहुंची थी. जब वो बीयर लेकर लौट रही थी तो राज मार्केट के अंदर कुछ मुस्लिम युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की. बेखौफ युवकों ने उन्हें सिर कलम करने की भी धमकी दी. वायरल वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि तुम्हें शर्म नहीं आती, मुसलमान होकर तुम शराब खरीद कर लाई हो. इससे हमारी हिंदुओं में काफी बेइज्जती हो रही है. हम पक्के मुसलमान हैं. हमारे यहां शराब हराम है और तुम महिला होकर शराब खरीद कर ला रही हो. तुम जानती नहीं हो, मैं पहले भी कई बार जेल जा चुका हूं. अगर तुम बाज नहीं आई तो तुम्हारा सिर कलम कर दूंगा, पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी.

जब आरोपी बुर्काधारी दोनों महिलाओं को धमका रहे थे कि तो किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आनन-फानन में आरोपियों की खोजबीन शुरू की. कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान साजिद निवासी खालापार, आदिल निवासी खालापार और बाकू उर्फ शाहनवाज निवासी हंडिया मोहल्ला थाना सिविल लाइन के रूप में की.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आदिल के खिलाफ शहर कोतवाली क्षेत्र में धारा 376/506 , धारा 376, 406, 420, 506 के दो मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, साजिद के विरुद्ध भी धारा 376, 406,420,506 में दो मुकदमे दर्ज हैं.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद पुलिस पीड़ित युवतियों को भी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में तीनों आरोपियों का 151 में चालान किया जा रहा है. जैसे ही पीड़िता का पता चलता है तो उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ और संगीन धाराओं में वृद्धि कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Crime news of up, Local18, Muslim Woman, Muzaffarnagar news, Muzaffarnagar Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें