14 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले करेंगे खरीदेंगे सामान, सिंह और कन्या राशि वाले रहें सावधान

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 14 June 2023)

घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे. नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है. व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ तथा पदोन्नति मिल सकती है. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. सरकारी लाभ होगा. आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ होगा. आज सभी काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 14 June 2023)

स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपका मन कहीं नहीं लगेगा. वाद-विवाद में अपने अहंकार के कारण किसी की नाराज़गी झेलनी पड़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उतावलेपन में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी. नौकरी-धंधे में अवरोध आने से निर्धारित काम पूरे नहीं कर सकेंगे. धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 14 June 2023)

मन के संयम को आज के दिन का मंत्र बना लें, क्योंकि स्वभाव की उग्रता के कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है. गुप्त शत्रु बाधा उत्पन्न करेंगे, इसलिए सतर्क रहें. नए काम की शुरुआत स्थगित रखें. पानी वाली जगहों से दूर रहना हितकर है. अत्यधिक खर्च होगा. रहस्यमयी बातों में रुचि बढ़ेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More