नरेश पारीक/चूरू. ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने अच्छा यात्रीभार देखते हुए लंबी दूरी के धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए चूरू जिले से गुजरने वाली स्पेशल वीकली ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं. इनमे साईं नगर शिरडी-बीकानेर स्पेशल और हिसार-तिरुपति स्पेशल वीकली ट्रेन शामिल हैं. रेलवे के टिकट बुक करने वाले प्रमेंद्रसिंह ने बताया कि ने बताया की शिरडी-बीकानेर के चार व हिसार-तिरुपति के 14 फ़ेरे बढ़ाए हैं. इसके बाद उज्जैन महाकाल-तिरुपति बालाजी और शिरडी साईं बाबा के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु कम खर्च में लंबी दूरी की अपनी धार्मिक यात्रा कर सकते हैं.
बीकानेर-शिरडी साईंनगर का पहला फेरा दो जून को एवं हिसार-तिरुपति एक्सटेंशन वीकली स्पेशल का पहला फेरा 3 जून से शुरू होगा. रेलवे के अधिकारियों ने बताया दोनों ही वीकली ट्रेन के रूट पर रेल्वे को अच्छा यात्रीभार मिला, जिसको देखते हुए ये निर्णय लिया गया है. बीकानेर-साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन से बीकानेर-चूरू, झुंझुनू व सीकर के यात्रियों को शिरडी के साईं बाबा एवं उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए यात्रियों के लिए यात्रा लाभदायक रही. इसी प्रकार हिसार-तिरुपति ट्रेन सादुलपुर,झुंझुनू वसीकर, चूरू के लिए यात्रियों के लिए अच्छी साबित हुई.
ट्रेन का ये रहेगा शेड्यूल
आपके शहर से (चूरू)

पैर काम नहीं करते, हाथों में सिर्फ दो उंगलियां, फिर भी मेहनत करके, बहनों को अफ़सर बनाने का सपना

इन महिलाओं के हाथ में है पांच थानों के PCR वेन की कमान, बखूबी निभा रही कैदियों को कोर्ट ले जानें की ड्यूटी

पुलिस कांस्टेबल दूल्हे ने पेश की मिसाल, एक रुपया और नारियल के साथ घर लाया दुल्हन; हर तरफ हो रही तारीफ

यहां होता है हरि कीर्तन का निराला अंदाज़, देखने को उमड़ता है जनसैलाब, गाने के साथ होती मनमोहक डांस की प्रस्तुति

भारत ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन: राजस्थान में बॉर्डर पर आया था टोह लेने! सर्च ऑपरेशन जारी

डूंगरपुर के इस पशुपालक ने आसपास के गांवों से दूध इकठ्ठा कर शुरू की बिक्री, आज लाखों का हो रहा मुनाफा

आधुनिक समय में जादूगरों का क्रेज हुआ कम, युवा जादूगरों ने सरकार से लगाई गुहार, खत्म होती कला पर जताई चिंता

Churu News: बेवफा पत्नी ब्वॉयफ्रेंड से करती थी चैट, बेबस पति का आरोप- मुझे कुत्ता तक कहा

गर्मी हो जाएगी छूमंतर! ये है जुगाड़ से बना पत्थर का कूलर, 50 डिग्री तापमान में भी AC जैसा मजा

बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना: गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगा बड़ा झटका, जमीन का आवंटन हुआ रद्द

Rajasthan News: विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संग्राम में ED की एंट्री, भाजपा करप्शन को बनाएगी सबसे बड़ा मुद्दा
ट्रेन नंबर 09715 हिसार-तिरुपति सुपरफास्ट स्पेशल हिसार से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:10 पर रवाना होकर 3:50 पर सादुलपुर पहुंचेगी व जयपुर स्टेशन रात 9:30 बजे पहुंचेगी और 9:40 पर रवाना होकर सोमवार सुबह 9 बजे तिरुपति पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 09716 तिरुपति-हिसार सुपरफास्ट 6 जून से तिरुपति से प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 बजे रवाना होकर गुरुवार को जयपुर स्टेशन सुबह 5:45 पर पहुँचेगी और 5:55 पर रवाना होगी और दोपहर एक बजे हिसार पहुँचेगी
ट्रेन नंबर 09739 बीकानेर-साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट ट्रेन दो जून से बीकानेर से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1:40 पर रवाना होकर शाम 4:35 पर चूरू व ढेहर का बालाजी स्टेशन पर रात 9:17 पहुँचेगी और 9:20 पर रवाना होगी और शनिवार रात 8:30 बजे साईंनगर शिरडी पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 09740 साईंनगर-शिरडी-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 4 जून से साईंनगर शिरडी से प्रत्येक रविवार सुबह 7:25 पर रवाना होकर सोमवार को ढेहर का बालाजी स्टेशन पर 7:57 पहुँचेगी और 8 बजे रवाना होगी 3:15 बीकानेर पहुंचेगी. जिससे इस रूट के बीकानेर-रतनगढ़,चूरू, सीकर,रींगस स्टेशन के यात्रियों को लाभ मिलेगा.
.
Tags: Churu news, Indian Railways, Local18, Rajasthan news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 12:16 IST






