Monsoon Update: 18 से 20 जून के बीच झारखंड में प्रवेश करेगा मॉनसून एक्सप्रेस, गर्मी की होगी छुट्टी


शिखा श्रेया/रांची. झारखंड में बेहिसाब गर्मी पड़ रही है. गर्मी ऐसी कि दोपहर के समय राजधानी की सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं. दोपहर के 11:00 से शाम के 4:00 बजे तक चिलचिलाती धूप ऐसी कि घर से बाहर निकलना दूभर है. ऐसे में एक राहत देनेवाली खबर यह है कि 18 से 20 जून के बीच झारखंड में मॉनसून दस्तक दे सकता है.

मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, अब लोगों को गर्मी से राहत बहुत जल्द मिलेगी. क्योंकि 18 से 20 जून के बीच कभी भी झारखंड में मॉनसून दस्तक दे सकता है. हालांकि यह किस जिले से प्रवेश करेगा यह कह पाना मुश्किल है. क्योंकि हवा की गति से मॉनसून की दिशा निर्धारित होती है और हवा की गति पल-पल बदलती है. लेकिन मान लीजिए अगर यह पूर्वी सिंहभूम से प्रवेश करती है, तो उसके 3-4 घंटे के अंदर ही पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिल जाएगा.

अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार मॉनसून पूरी तरह सामान्य रहेगा. लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि कितनी मिलीमीटर बारिश होगी यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी. लेकिन किसान से लेकर आमजन को इस बार अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. इससे जलसंकट दूर होगा और किसानों को खेती करने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी.

अधिकतम तापमान की बात करें तो 11 जून को बोकारो का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, देवघर का 42.6 डिग्री, गढ़वा का 42.9 डिग्री, गिरिडीह का 40.2 डिग्री, गोड्डा का 41.3 डिग्री, गुमला का 40 डिग्री, हजारीबाग का 38 डिग्री, खूंटी का 40 डिग्री, लातेहार का 38.8 डिग्री, लोहरदगा का 38.4 डिग्री, पाकुड़ का 37.6 डिग्री, पलामू का 42.5 डिग्री, रामगढ़ का 40.3 डिग्री, रांची का 39.6 डिग्री, साहिबगंज का 38.7 डिग्री, सिमडेगा का 40.9 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम का 41.9 डिग्री, डाल्टनगंज का 43 डिग्री व जमशेदपुर का 43.2 डिग्री रहा.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 12:00 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया