क्‍या सच में इस पेड़ पर कपड़े बांधने से मिल जाते हैं लापता बच्‍चे? पंडोखर सरकार धाम में है ये ‘चमत्‍कारी पेड़’


शाश्वत सिंह/झांसी/दतिया. मध्‍य प्रदेश के दतिया स्थित पंडोखर सरकार धाम आज पूरे देश में आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है. देश के हर कोने से लोग अपनी अर्जियां लेकर यहां पहुंचते हैं. वहीं, अधिकतर मंदिरों या फिर आश्रम में देखा जाता है कि भक्त पीपल के पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधने के साथ मन्नत मांगते हैं. वहीं, पंडोखर सरकार धाम में एक ऐसा नीम का पेड़ है, जहां लोग रक्षा सूत्र से अधिक किसी के पहने हुए कपड़े बांधते हैं.

ऐसी मान्यता है कि अगर आपके घर का कोई सदस्य और खासकर बच्चा खो गया है, तो नीम के इस पेड़ पर उस व्यक्ति या बच्चे के पहने हुए कपड़े बांध देने से वह जल्दी मिल जाता है. पेड़ पर आज भी कई कपड़े बंधे हुए दिखाई देते हैं. इसमें से अधिकतर कपड़े किसी बच्चे के ही होते हैं. पंडोखर धाम में आए एक भक्तों न बताया कि उनके रिश्तेदार का बच्चा खो गया था. बहुत ढूंढने पर भी जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने यहां कपड़ा बांधा. इसके बाद 48 घंटे के अंदर ही बच्चा मिल गया था.

पहना कपड़ा बांधने से होता है चमत्कार
पंडोखर सरकार धाम के पुजारी श्याम जी तिवारी ने बताया कि जब से धाम की स्थापना हुई है तब से यह नीम का पेड़ यहां स्थित है. लोग इसे नीम वाले बाबा कहते हैं. अगर किसी व्यक्ति के परिवार का कोई सदस्य खो गया है और जीवित है तो यहां उनके पहने हुए कपड़े बांधने से वह व्यक्ति जरूर मिल जाता है. साथ ही बताया कि यहां सिर्फ कपड़ा बांधना होता है. इसके अलावा कुछ बताने की जरूरत नहीं होती. पंडोखर सरकार की कृपा से वह व्यक्ति मिल जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 11:48 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया