28 लाख रुपये फूंककर की शानदार शादी, बिना बताए ही भाग गया ‘पति’! ढूंढती रह गई बीवी …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Woman Ghosted By Husband: प्यार-मोहब्बत और शादी, किसी की भी ज़िंदगी का वो पल होता है, जिसमें वो ढेर सारे सपने सजाकर रखता है. खासतौर पर शादी का फैसला करने के बाद तो कपल्स इसे लेकर काफी सीरियस होते हैं. हालांकि हर केस में ऐसा नहीं होता क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की ने अपना जो एक्सपीरियंस शेयर किया, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इसाबेल ग्लास्टनबरी (Isabelle Glastonbury) नाम की महिला की एक महिला एक अमेरिकी लड़के के प्यार में पड़ गई थी. वो प्यार में इस कदर अंधी हो चुकी थी कि बिल्कुल समझ ही नहीं पाई कि जिस शख्स के साथ वो रह रही है, वो उसे कितना बड़ा धोखा दे रहा है. अब लड़की अपनी कहानी सुनाकर दूसरों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है.

प्यार में अंधी हो गई लड़की
इसाबेल ग्लास्टनबरी (Isabelle Glastonbury) की मुलाकात साल 2015 में एक अमेरिकन लड़के से हुई. उन्होंने एक दूसरे को पसंद किया और धीरे-धीरे ये प्यार परवान चढ़ने लगा. उन्होंने थोड़े ही दिन बाद सगाई कर ली और एक साथ ऑस्ट्रेलिया आकर रहने लगे. 31 साल की इसाबेल की आंखों पर प्यार की पट्टी चढ़ी थी और उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से 28 लाख रुपये लगाकर शानदार तरीके से शादी की. अब तक सब कुछ परीकथा की तरह चल रहा था लेकिन इसके बाद फिर ट्विस्ट आ गया.

वीज़ा लगते ही फरार हुआ पति
इसाबेल बताती हैं कि उसके पति का वीज़ा जिस दिन एप्रूव हुआ, दोनों इसे सेलिब्रेट करने के लिए डिनर पर गए लेकिन जब वो वापस लौटी तो घर का नज़ारा ही बदला हुआ था. पति का 90 फीसदी सामान गायब हो चुका था और वो खुद भी नज़र नहीं आ रहा था. जब उसने शादी में शामिल हुए उसके रिश्तेदारों से बात की तो किसी ने भी उसके बारे में कुछ जानने से इनकार कर दिया. उसने इमिग्रेशन अकाउंट से लेकर सब कुछ ब्लॉक कर दिया था और किसी कॉल या मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था. साल 2021 में जाकर उनकी एक मुलाकात हुई और पता चला कि वो किसी और के साथ शिफ्ट हो चुका है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें