Meerut Gold Price: रविवार वाली दर पर ही सोमवार को खरीदें सोना और चांदी, जानें रेट


विशाल भटनागर/मेरठ. अगर आप भी सोने व चांदी के आभूषण की खरीदारी करना चाहते हैं, लेकिन यह सोच कर परेशान हैं कि सर्राफा बाजार बंद है और ऐसे में किस रेट में आभूषण मिलेंगे तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. आप जिस भी सर्राफा व्यापारी से सोने व चांदी के आभूषण खरीदेंगे उन्हें रविवार वाली कीमत ही दें. बता दें कि रविवार को मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 62000 थी. जबकि शनिवार को 400 की वृद्धि देखने को मिली थी. वहीं शुक्रवार को 61,600 रुपए प्रति 10 ग्राम यह रेट था.

22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का कीमत रविवार, शनिवार की तरह 56, 833 रुपए आज भी रहेगी, 18 कैरेट के लिए 46,500 रुपए और 14 कैरेट के लिए 36,166 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से देने होंगे. शुक्रवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 56,466 रुपए बिका था, जबकि 18 कैरेट 46200 रुपए और 14 कैरेट 35,933 रुपए प्रति 10 ग्राम.

सोमवार को चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं है. सोमवार को 75900 रुपए प्रति किलो की दर से चांदी की बिक्री की जाएगी. हालांकि शनिवार को 700 रुपए की गिरावट के साथ सर्राफा बाजार में 73600 प्रति किलो के हिसाब से चांदी की खरीदारी हुई थी. शुक्रवार को चांदी में 200 रुपए का उछाल देखा गया था, जिसके बाद 74,300 रुपए प्रति किलो की दर से चांदी बेची गई थी. मेरठ सर्राफा व्यापारी अंकुर ने बताया कि सोमवार को सर्राफा बाजार बंद होने के कारण रेट निर्धारित नहीं होते. ऐसे में जनपद में किसी भी क्षेत्र में अगर कोई दुकान खुली होती है. तो उपभोक्ता रविवार की रेट पर खरीदारी कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 11:00 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया