भारत ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन: राजस्थान में बॉर्डर पर आया था टोह लेने! सर्च ऑपरेशन जारी

हाइलाइट्स

श्रीगंगानगर जिले में हुई घटना
इससे पहले भी पाक ड्रोन भेजता रहा है
बीएसएफ ने पिछले दिनों भी पाकिस्तान का एक ड्रोन मार गिराया था

श्रीगंगानगर. भारत-पाक की सीमा पर स्थित राजस्थान के सरहदी जिले श्रीगंगानगर में रविवार रात को श्रीकरणपुर सेक्टर में सीमा पार पाकिस्तान (Pakistan) से आए ड्रोन को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के सजग और सतर्क जवानों ने मार गिराया. शनिवार रात करीब 12 बजे सीमा सुरक्षा बल की 77 वीं बटालियन के जवानों ने आनंदसर सीमा चौकी क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन की मूवमेंट की आहट सुनते हुए अपनी बंदूकों के मुंह खोल दिए. बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर करीब 38 राउंड फायर किए.

बीएसएफ ने आशंका जताई है कि सीमा पार पाकिस्तान से आया यह ड्रोन संभवत हेरोइन तस्करी या सीमा क्षेत्र की टोह लेने के इरादे से भारतीय सीमा में आया था. फायरिंग के बाद देर रात से ही सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की ओर से इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके साथ ही नाकाबंदी कर संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है.

मार गिराया गया यह पाकिस्तानी ड्रोन हेक्सा कॉप्टर है
बीएसएफ की ओर से मार गए गिराया गया यह पाकिस्तानी ड्रोन हेक्सा कॉप्टर है. यह 8 से 10 किलो वजन आराम से ले जा सकता है. फिलहाल सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. इलाके में प्रत्येक संदिग्ध मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. यह पहला केस नहीं है जब पाक ने नापाक हरकत करते हुए भारत की सीमा में अपना ड्रोन भेजा है. पहले भी पाकिस्तान इस तरह की हरकतें लगातार करता रहा है.

Video: हिन्दू लड़की ने की मुस्लिम युवक से शादी, गुस्साए परिजनों ने तोड़ा नाता, जिंदा बेटी का कर डाला पिंडदान

28 मई को भी सीमा पार से आया था ड्रोन
बीते 28 मई की अलसुबह भी श्रीकरणपुर सेक्टर की सीमा चौकी ख्यालीवाला में पाकिस्तानी ड्रोन का मूवमेंट हुआ था. तब भी बीएसएफ जवानों ने करीब डेढ़ दर्जन राउंड फायर किए गए थे. लेकिन उस दौरान पाकिस्तानी ड्रोन हिट नहीं हो पाया और वह वापस पाकिस्तान की सीमा में लौट गया था.

17 मई को भी पाक ने की थी नापाक हरकत
इससे पहले 17 मई को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ सेक्टर की BSF की नेमीचंद पोस्ट के पास सीमा पार से पाकिस्तान का ड्रोन भारत की सीमा में हेरोइन ड्रोप करने आया था. उसे भी BSF के जवानों ने 42 राउंड फायरिंग कर मार गिराया था. उस समय सर्च ऑपरेशन में करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की 5.38 किलो हेरोइन बरामद की गई थी.

Tags: BSF, Drone, India pak border, Rajasthan news, Sri ganganagar news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया