मुंबई में हैवानियत! आइसक्रीम का लालच दे 9 साल की बच्ची को ले गया घर, फिर चाकू की नोंक पर किया रेप, वीडियो भी बनाया


हाइलाइट्स

मुंबई में एक 30 साल के शख्स ने 9 साल की बच्ची का रेप किया.
आरोपी बच्ची को आइसक्रीम का लालच देकर अपने घर ले गया था.
बच्ची के साथ आरोपी ने चाकू की नोंक पर रेप किया.

मुंबई: मीरा रोड मर्डर (Mira Road Murder) केस के बाद देश आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Crime News) से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक 9 साल की बच्ची से चाकू की नोंक पर रेप (Rape in Mumbai) किया गया है. बलात्कार करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग का रिश्तेदार आरोपी उसे आइसक्रीम का लालच देकर अपने घर ले गया. इसके बाद उसने चाकू की नोंक पर अपने घर में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार बच्ची से दुराचार करने के बाद आरोपी ने उसे नहलाया. आरोपी ने पूरी करतूत भी रिकॉर्ड कर ली और घटना के बारे में किसी को बताने पर रिश्तेदारों को वीडियो भेजने की धमकी दी. पुलिस के मुताबिक बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है और आरोपी उसी के पड़ोस में रहता है. शुक्रवार रात करीब नौ बजे आरोपी ने बच्ची को आइसक्रीम का लालच दिया और अपने साथ अपने घर चलने को कहा. जैसा कि वह उसे पहले से जानती थी, वह उसके साथ चली गई.

पढ़ें- मुंबई मीरा रोड मर्डर: करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक है सरस्वती का कातिल मनोज साने, शक से कसा शिकंजा

घटना के बारे में बताते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘अपने घर पहुंचने पर आरोपी ने बच्ची की गर्दन पर चाकू रख दिया. उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और इस हरकत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में, उसने उसे नहलाया और फिर से उसका वीडियो बनाया.’ अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने इन वीडियो को गांव में उनके रिश्तेदारों को भेजने और किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी.

घटना के बाद बच्ची सीधे अपने घर गई और आपबीती अपने माता-पिता को बताई. इसके बाद माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. पुलिस ने कहा कि उसे कोई शारीरिक चोट नहीं आई है. शनिवार को पुलिस की एक टीम आरोपी के घर गई और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (ए) 376 (बी), 376, 354, 506 (2) बलात्कार और यौन उत्पीड़न से संबंधित और 4, 6, 8 यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी की 67 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Tags: Crime News, Minor girl rape, Mumbai Crime News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया