‘एंटी-इंडिया’ कंटेट परोसने वालों पर कसा शिकंजा, 2 साल में 150 से अधिक साइटों, YouTube चैनलों पर बैन

नई दिल्ली. सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B ministry) ने मई 2021 से लेकर अब तक ‘भारत-विरोधी’ कंटेट बनाने के लिए 150 से अधिक वेबसाइटों और YouTube न्यूज चैनलों पर रोक लगा दिया है. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 69 ए का उल्लंघन करने पर इन वेबसाइटों और चैनलों पर रोक लगाई गई थी. ये कानून केंद्र सरकार को किसी भी सरकारी एजेंसी या मध्यस्थ को भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध या सार्वजनिक व्यवस्था या ऐसे मामलों से संबंधित किसी भी संज्ञेय अपराध को होने से रोकने के लिए सामग्री को ब्लॉक करने के लिए निर्देश जारी करने का अधिकार देता है.

अपना नाम बताने के अनिच्छुक सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 150 से अधिक वेबसाइटों और YouTube न्यूज चैनलों को भारत विरोधी सामग्री बनाने के लिए पिछले दो साल में मंत्रालय ने ब्लॉक किया है. जिन YouTube न्यूज चैनलों पर रोक लगाई गई, उनके 12,123,500 से अधिक सब्सक्राइबर्स थे और कुल मिलाकर 1,320,426,964 से अधिक व्यूज थे. जिन चैनलों पर रोक लगाई गई, उनमें खबर विद फैक्ट्स, खबर तैज, इंफॉर्मेशन हब, फ्लैश नाउ, मेरा पाकिस्तान, हकीकत की दुनिया और अपनी दुनिया टीवी शामिल हैं. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने समय-समय पर 25 फरवरी, 2021 को बनाए गए नए आईटी नियमों के तहत गलत सूचना फैलाने और देश की संप्रभुता को खतरे में डालने के लिए YouTube चैनलों को प्लेटफॉर्म से हटाने के आदेश जारी किए हैं.

पिछले साल जुलाई में सूचना और प्रसारण मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में बताया था कि 78 YouTube- न्यूज चैनलों और 560 YouTube लिंक को 2021 और 2022 के बीच नियमों के उल्लंघनों के कारण सार्वजनिक पहुंच के लिए रोक दिए गए थे. उन्होंने कहा था कि ‘कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट जो साजिश रचने या लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.’ गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में केंद्र ने पाकिस्तान स्थित 35 YouTube चैनलों और दो वेबसाइटों को ‘डिजिटल मीडिया पर सामूहिक तरीके से भारत विरोधी फर्जी खबरें फैलाने’ के लिए ब्लॉक कर दिया था.

Tags: Anurag thakur, IT Act, Youtube

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया