
आज का पंचांग 12 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है. इस दिन शंकर भगवान के भक्त पूरी श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, सोमवार का व्रत रखते हैं. मान्यता है कि आज के दिन शिव जी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है. वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि सदा बनाए रखते हैं. अविवाहित महिलाएं सोमवार का व्रत यदि सच्चे मन से करें तो अच्छा, योग्य और नेक स्वभाव का जीवनसाथी मिलता है. मान्यता है कि 16 सोमवार तक शिव जी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.
हिंदू धर्म के अनुसार, सोमवार व्रत करने वाले हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. स्वच्छ सफेद रंग का वस्त्र धारण करें. मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. आप घर के मंदिर को साफ करके वहां शिव जी और मां पार्वती की मूर्ति स्थापित करें. उस पर जल चढ़ाएं. अब बेल पत्र, सफेद पुष्प, भस्म, धतूरा, कर्पूर, रोली, चावल, दूध, केसर, मदार, चंदन, चीनी, दही, शहद, फल, शमी पत्र, सुपारी आदि भी आप चढ़ा सकते हैं. अब आप धूप, अगरबत्ती, दीपक जलाएं. शिव मंत्र का उच्चारण भी करते रहें. सोमवार के दिन आप ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें. इससे आपके मन को शांति महसूस होगी. विशेष लाभ प्राप्त होगा. अंत में पूजा समाप्त करने से पहले आरती करें और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें. सोमवार का व्रत और पूजा करने से घर में सुख शांति, समृद्धि आती है. सूर्योदय होने के बाद आप इस व्रत को रख सकते हैं.
12 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी
आज का करण – गर
आज का नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद
आज का योग – आयुष्मान
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल –पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:25:00 PM
चन्द्रोदय – 25:52:00
चन्द्रास्त – 13:46:00
चन्द्र राशि– मीन
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:56:32
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:52:58 से 12:48:44 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:48:44 से 13:44:30 तक
कुलिक– 15:36:03 से 16:31:49 तक
कंटक– 08:09:53 से 09:05:39 तक
राहु काल– 07:34 से 09:16
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:01:25 से 10:57:12 तक
यमघण्ट– 11:52:58 से 12:48:44 तक
यमगण्ड– 10:36:17 से 12:20:51 तक
गुलिक काल– 14:20 से 16:02
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 06:00 IST






