
रहमान/बस्ती. उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरा चांदपुर तटबंध पर भिऊरा गांव के निकट 25 वर्षीय युवक का शव नदी में उपलाता मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की पहचान सुरेश उर्फ कुचई के रूप में हुई. वह दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसांव ग्राम पंचायत के पकड़ी बख्तावर गांव का रहनेवाला था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है.
दरअसल स्थानीय मछुआरों ने गौरा चांदपुर तटबंध पर भिऊरा गांव के पास सरयू नदी में यह शव पानी में उपलाता हुआ देखा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इन्द्र भूषण सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. शव के सीने व चेहरे पर चोट के निशान हैं. थानाध्यक्ष इन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है. मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
जानकारी के मुताबिक, सुरेश शुक्रवार शाम से गायब था. घर से वह साइकिल से निकला था, शनिवार सुबह में उसका शव सरयू नदी में मिलने से हड़कंप मच गया. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत से सस्पेंस खत्म होगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:34 IST






