आज का राशिफल, 12 जून 2023: मेष राशि वालों को लाभ के लालच में हानि होगी, वृष, मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 12 june 2023)

आप का दिन अस्वस्थता और चिंता में गुजरेगा. सर्दी, कफ और बुखार आपको हो सकता है. किसी का भला करने की जगह आज अपने काम में ही व्यस्त रहें. किसी से पैसों का लेन-देन न करें. जमीन और संपत्ति के काम आज ना ही करें. किसी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. चिंता में वृद्धि होगी. अधिक लाभ के लालच में आपकी हानि हो सकती है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 12 june 2023)

आज का दिन शुभ फलदायी है. धन वृद्धि तथा पदोन्नति होने के योग हैं. व्यापार के लिए किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है. परिजनों तथा मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. नए संपर्क से आपको लाभ होगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 12 june 2023)

आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता से भरा होगा. ऑफिस में सहकर्मचारी तथा अधिकारी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं. परिजनों से उपहार मिल सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें