राजस्थान: पायलट ने फिर दिखाए तेवर, कहा-हमारे राज में कोई कमी है तो दोष न दें, खुद बेहतर कदम उठाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सचिन पायलट ने किया राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण
पायलट ने कहा कि संघर्ष करने का वादा कल भी था और आज भी है
सचिन बोले-कोई पद पर रहे या नहीं रहे, लेकिन जनता सब तौलती है

दौसा. कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने आज एक बार फिर से सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का नाम लिए बिना उन पर बड़ा हमला बोला. पायलट ने कहा कि सरकार में मुझे काम करने का मौका मिला. मैं हमेशा दूसरों को सम्मान देता हूं. हमारे राज में कोई कमी है तो दोष देने के बजाय खुद को बेहतर कदम उठाने चाहिए. पायलट ने यह बात रविवार को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि के मौके पर दौसा में उनके मूर्ति अनावरण समारोह में कही.

पायलट ने कहा कि कोई पद पर रहे या नहीं रहे, लेकिन जनता सब तौलती है. मैंने 25 बरसों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे विश्वास में कमी आ जाए. मैंने हमेशा नौजवानों के हितों की बात की है. सचिन ने अपने पिता राजेश पायलट को याद करते हुए कहा कि वे भी राजनीति में लटके झटके कर देते थे लेकिन वे मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे. उन्होंने कहा कि आज राजनीति की बात नही करूंगा. आज दिवंगत आत्मा को याद करने का दिन है.

संघर्ष करने का वादा कल भी था और आज भी है
पायलट ने यहां गुर्जर छात्रावास में अपने पिता राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया. उसके बाद हुए पायलट के संबोधन में वे काफी आक्रमक नजर आए. उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन राजेश पायलट ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. इस दौरान पायलट ने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन जनता को न्याय दिलाना और संघर्ष करने का वादा कल भी था और आज भी है.

आपके शहर से (जयपुर)

राजेश पायलट की पुण्यतिथि: सचिन के अगले कदम पर टिकी निगाहें, क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है…जानें सबकुछ 

पायलट दौसा से दिल्ली के लिए हुए रवाना
उन्होंने कहा कि जब वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तो जनता की ताकत से विरोधियों के दांत खट्टे किया करते थे. पायलट ने कहा कि जब वे सत्ता में थे तब भी उन्होंने कोटा में हुई बच्चों की मौत का मामला उठाया था. उसी का परिणाम रहा कि कोटा में बच्चों की मौत का क्रम रुका और वहां एक बड़ा अस्पताल भी बन गया. सचिन पायलट मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए. गुर्जर छात्रावास में आयोजित इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Tags: Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot, Dausa news, Rajasthan news, Rajasthan Politics

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें