
रिया पांडे / दिल्ली. वैसे तो आपने दिल्ली में कई स्वादिष्ट डिशेज चखी होगी जिनका स्वाद लोगों को काफी भाता है. शहर में कई फेमस खाने की दुकानें हैं जो बरसो से चली आ रही है. ऐसी ही एक दुकान है श्री हनुमान कचौरी. यहां अपको अलग-अलग वैरायटी की कचौरी मिल जाएंगी. यह दुकान काफी फेमस है यह दुकान दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है. आप कभी इसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे और ना ही इससे पहले अपने ऐसी कचौरी खाई होगी.
इस कचौरी की दुकान को एक महिला ने 1980 में शुरु किया था जो आज भी चला रही है. दुकान संचालक ने बताया कि यहां मंगलवार के दिन दुकान सुबह से लेकर देर रात तक खुली रहती है. क्योंकि, पास में ही प्राचीन हनुमान मंदिर है. जिसकी वजह से पुजा करने वाले भक्त यहां कचौरी खाने के लिए जरुर आते है. इस वजह से मंगलवार को दुकान में भीड़ रहती है. कचौरी की कीमत 30 रुपए की एक प्लेट मिलती है.
ग्राहक सोनू ने बताया कि वो जब भी मंगलवार को यहां दर्शन करने आता हैं तो वह यहां कचौरी खाने जरूर आते है. यहां की कचौरी सभी भक्तों को अपना दीवाना बना लेती है.
श्री हनुमान कचौरी का खुलने का समय और लोकेशन
ये दुकान सुबह 6 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है और इसकी खास बात ये कि मंगलवार के दिन रात 1 बजे तक खुली रहती है. नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन राजीव चौक और शिवाजी स्टेडियम है. इस लिंक पर क्लिक कर गूगल मैंप के जरिए यहां आ सकते हैं :https://g.co/kgs/kQbVJd
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 14:16 IST









