IND vs AUS WTC Final Day 5 Live: कोहली- रहाणे टीम इंडिया की नैया लगा पाएंगे पार या ऑस्ट्रेलिया करेगा पलटवार?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में आमने सामने हैं. इस टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है. मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत को जीत के लिए 280 रन चाहिए जबकि ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट की जरूरत है. भारतीय बैटर्स को संभलकर खेलने की जरूरत है. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से टीम इंडिया को ज्यादा उम्मीदें हैं. दूसरी बार फाइनल खेल रही टीम इंडिया के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. हालांकि सबसे बड़ी बात ये है कि इस मैदान पर अभी तक इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं हुआ है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करेगी.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली रोहित शर्मा एंड कंपनी ने पहली पारी में 296 रन बनाए. वो तो भला हो अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर का जिन्होंने पहली पारी में अर्धशत जड़ककर भारत को मुकाबले में बनाए रखा. अब दूसरी पारी में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से काफी उम्मीदें हैं जो बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि कंगारू गेंदबाजों को भारतीय बैटर्स को संभलकर रहना होगा जो शुरुआती घंटे में बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें