WTC Final को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा, ’जब तक क्रीज पर विराट हैं तब तक…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
विराट कोहली से जगाए रखी है उम्मीद

नई दिल्ली. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है. आज (11 जून) का दिन टेस्ट मैच का आखिरी दिन है. टीम इंडिया का स्कोर फिलहाल 164 रन पर तीन विकेट है. भारत को कुल 280 रन और चाहिए. अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली क्रीज पर टिके हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि जब तक विराट कोहली क्रीज पर है तब तक इसकी उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल जीत सकती है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कमेंट्री कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि विराट कोहली जब तक है. ऑस्ट्रेलिया खेमा आराम नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “जब तक विराट कोहली क्रीज पर हैं. टीम इंडिया डब्लूटीसी फाइनल जीत सकती है. वह जब तक क्रीज पर रहेंगे तब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आराम नहीं करेंगे.”

Aus के खिलाफ इन 5 भारतीयों ने टेस्ट में ठोके 2000 से भी ज्यादा रन, लिस्ट में सचिन, विराट समेत यह 3 क्रिकेटर्स

बता दें कि दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली चेज करने में माहिर हैं. उन्होंने भारत को कई मैच चेज करते हुए जिताए हैं. पिछले साल हमने देखा था कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन पारी खेल मैच को भारत की झोली में डाल दिया था. हालांकि, यह एक टी20 मैच था. टेस्ट क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर चेज करना आसान नहीं होता. हालांकि, कुछ घंटो में यह साफ हो जाएगा.

शुभमन गिल के विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान, बोला- एकदम सही फैसला हम इससे खुश

फिलहाल फाइनल मैच में भारत के लिए क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली मौजूद हैं. कोहली 60 गेंदों में 44 रन तो वहीं अजिंक्य रहाणे 59 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे है. दोनों बल्लेबाजों को पांचवे दिन बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. अजिंक्य रहाणे पिछली इनिंग में शतक से चूक गए थे.

Tags: Justin Langer, Virat Kohli, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें