अभिलाष मिश्रा / इंदौर. इंदौर में इस्कॉन की रथयात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इंदौर में ऐतिहासिक रथ यात्रा निकाली जाने वाली है, जिसमें 51 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक रथ आकर्षण का केंद्र बनने वाला है. यह यात्रा 25 जून को निकाली जानी है. सबसे विशेष बात यह है कि इस रथ में भगवान कृष्ण के साथ, बलराम और सुभद्रा भी विग्रह रूप मे विराजमान रहेंगी.
शहर के कई समाज भी जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं. यात्रा का स्वरूप तय करने के लिए इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास प्रभु के सान्निध्य और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजन समिति की महत्पूर्ण बैठक हो चुकी है. जिसमें शहर के अनेक समाजों और धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों भी सम्मिलित हो चुके हैं. रथयात्रा 25 जून को राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम से राजबाड़ा गोपाल मंदिर तक निकाली जाएगी.
51 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक रथ आकर्षण का मुख्य केंद्र
आपके शहर से (इंदौर)

MP Chunav 2023: कांग्रेस के तोड़ के लिए बीजेपी ने बनाया एक्शन प्लान, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

OMG: 250 गांवों के लिए सिर्फ एक पशु चिकित्सक, यह हाल है राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का

MPPSC Result 2020 : बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते खुद तहसीलदार बन गई 24 साल की ये बेटी, जानिए कैसा रहा सफर

MP PSC Result 2020 : निधि ने हासिल किया दूसरा स्थान, बड़ी बहन को दिया सफलता का श्रेय

युवती ने घरवालों को दिया जिंदगी भर का दर्द, क्या मुस्लिम युवक के चक्कर में उठाया खौफनाक कदम?

MPPSC Result: मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा में DSP ने किया टॉप, अब रिटायर्ड टीचर का बेटा बनेगा डिप्टी कलेक्टर

PHOTOS Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर हुए 1 हजार, भविष्य में मिलेंगे 3 हजार रुपये

अनोखी शादी: साइकिल पर सवार होकर दूल्हा पहुंचा दुल्हन को लेने, साथ में थे 80 बाराती

Sagar News : MP-UP बॉर्डर पर ट्रक पलटने से लगी भीषण आग जलकर हुआ खाक, किस्मत का धनी ड्राइवर, बची जान

जालसाजी करने मुस्लिम दोस्त को साथ लाई शातिर लड़की, मेडिकल कॉलेज में खुल गया राज, पुलिस भी सन्न
इस्कॉन मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पीडी अग्रवाल, रथयात्रा संयोजक हरि अग्रवाल और व्यवस्थापक निकेनतदास ने बताया कि रथयात्रा में 51 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक रथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा, जिसमें भगवान के साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह भी विराजित रहेंगे. रथ को शहर के श्रद्धालु दोनों ओर से रस्सों से खींचते हुए चलेंगे.
सीएम शिवराज सिंह भी हो सकते हैं शामिल
रथ के आगे-आगे स्वर्ण झाड़ से यात्रा मार्ग की सफाई भी की जाएगी. यात्रा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अनेक राजनेताओं और सभी समाजों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है. रथयात्रा में इस्कॉन से जुड़े अनेक विदेशी और स्वदेशी संत भी इंदौर आएंगे.
इस यात्रा को अब तक सिख समाज अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति, केंद्रीय सांई सेवा समिति, अग्रसेन महासभा, विजय नगर अग्रवाल महासंघ, अग्रवाल परिषद, श्याम प्रेमी संघ सहित अनेक संगठनों से जुड़े श्रद्धालुओं ने सहमति दी है. राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को रथयात्रा के लिए स्वागताध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं.
.
Tags: Indore news, Local18, Madhya pradesh news, Religion
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:16 IST









