एक Video, जो साफ कर देगा शुभमन गिल के कैच की तस्वीर, स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया, फैंस बोले- चीटिंग हुई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. शुभमन गिल का कैच सही तरीके से लिया गया या गेंद जमीन पर लग गई थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का यह विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. अंपायर ने भले ही शुभमन गिल को आउट दे दिया, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों और प्रशंसकों को यह फैसला हजम नहीं हुआ. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कर रहे चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट कर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें काफी हद तक स्थिति साफ हो जाती है कि आखिर हुआ क्या.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने के लिए 444 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया. भारत ने इसके जवाब में 7 ओवर में 41 रन बना लिए थे. आठवें ओवर की पहली गेंद शुभमन गिल के बैट का किनारा लेकर स्लिप पर गई, जिसे कैमरन ग्रीन ने पकड़कर आउट की अपील की. अंपायर ने आउट दिया. लेकिन टीवी रीप्ले सामने आने के बाद बवाल हो गया. शुभमन गिल अंपायर के फैसले से नाराज थे. पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैंस तक नाराज नजर आए. हालांकि, ऑस्ट्रेलियन टीम और फैंस शुभमन को आउट देने से खुश थे.

भारतीय कॉमेंटेटरों शुभमन गिल को आउट दिए जाने के फैसले को आउट दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई. खासकर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने साफ कहा कि कैमरन ग्रीन की उंगलियों के बीच गैप था. जब दो उंगलियों के बीच गैप हो तो बॉल जमीन पर लगेगा ही. अगर तीन उंगलियों के बीच गेंद है तो वह एंगल के साथ जमीन पर आए तब तो वह ठीक है. लेकिन जो कैच कैमरन ग्रीन ने लपका, उसमें उनकी 2 उंगलियों के बीच गैप साफ दिख रहा है.

Tags: India vs Australia, Ravi shastri, Shubman gill, Sunil gavaskar, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें