घर के मुखिया की मौत के बाद दाने-दाने को मोहताज था 9 लोगों का परिवार, बस्ती पुलिस बनी देवदूत, जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. पुलिस के अमानवीय चेहरे की चर्चा तो अक्सर होती है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की करतूत से पूरा विभाग बदनाम होता है. वहीं, कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जिनकी दरियादिली के चर्चे सब लोग करने को मजबूर हो जाते हैं. इन दिनों सीओ कलवारी विनय कुमार चौहान के नेतृत्व में एसओ कप्तानगंज रोहित उपाध्याय की दरियादिली की चर्चा जोरों पर है. जहां पर पुलिस एक गरीब परिवार के लिए देवदूत बन कर खड़ी हो गई.

आपको बता दें कि बीते दिनों 27 मई को कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी विनय कुमार ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली थी. वह अपने पीछे मां बाप, अपनी पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गए थे. विनय घर का इकलौता कमाने वाला इंसान था, लेकिन विनय के सुसाइड करने के बाद घर के लोग खाने पीने को मोहताज हो गए. जब इस बात की खबर बस्ती के कप्तानगंज पुलिस को लगी तो फिर क्या था. उस गरीब परिवार के लिए पूरा पुलिस विभाग खड़ा हो गया और उनकी जीवकोपार्जन की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली.

आर्थिक सहायता के लिए बढ़ाया हाथ
कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए उस गरीब परिवार को तत्काल रूप से आर्थिक सहायता के तौर पर दो क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चावल, एक बोरी दाल, एक टिन रिफाइंड, सभी प्रकार की सब्जियां और पांच हजार रुपये नगद लेकर मृतक विनय कुमार के पत्नी किरण और उसके पिता पुत्तूर को घर जाकर दिया. इससे परिवार और आसपास के लोगों ने बस्ती पुलिस की जमकर सराहना की

सीओ कलवारी विनय चौहान ने बताया कि मृतक के घर की माली हालत काफी खराब है. जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो कप्तानगंज पुलिस तुरन्त ही गरीब परिवार के मदद के लिए आगे आई. आगे भी हम लोगों का इस तरह का प्रयास जारी रहेगा.

Tags: Basti latest news, Basti news, Basti Police, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें