17 जून को शनि चलेंगे उल्टी चाल, स्वराशि कुंभ में हो रहे वक्री, 5 राशियों को हो सकता है आर्थिक नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कुंभ राशि के जातक का स्वामी ग्रह शनि है.
शनि अभी कुंभ राशि में ही विराजमान हैं.

Saturn Retro In Aquarius : वैदिक ज्योतिष के अनुसार गोचर तब होता है, जब ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, ऊर्जा में बदलाव लाते हैं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं. प्रत्येक ग्रह विशिष्ट गुणों का प्रतिनिधित्व करता है और अस्तित्व के कुछ हिस्सों को कंट्रोल करता है. यह प्रक्रिया ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन कहलाती है, जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव प्रत्येक राशि पर देखने को मिलता है. नौ ग्रहों में शनि देव को कर्मफल दाता ग्रह के रूप में देखा जाता है. 17 जून 2023 रात 10:48 बजे शनि स्वराशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं, जिसके कारण 5 राशि के जातकों को भारी आर्थिक तंगी हो सकती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

मेष राशि के जातक

मेष राशि के जातकों को सावधान रहना होगा, क्योंकि शनि के वक्री होने से आपको आर्थिक तंगी का समना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, इसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर देखने को मिल सकता है. जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव की संभावना बढ़ सकती है. इस दौरान आपको बड़े धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. सोच समझकर खर्च करें.

यह भी पढ़ें – जून में ग्रहों की चाल का राशियों पर असर, 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, भाग्य का मिलेगा साथ

मिथुन राशि के जातक

कुंभ राशि में शनि की वक्री चाल से मिथुन राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव रहेगा, जिससे आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इन चुनौतियों में आर्थिक मामले सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं. मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे इस दौरान सावधानी और विवेक के साथ अपने वित्तीय मामलों को देखें, समाधान की तलाश करें और अपनी वित्तीय स्थिरता पर संभावित प्रभाव को कम करने के लिए सही फैसले लें. इस दौरान दृढ़ता और धैर्य मुख्य रहेंगे.

वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि के जातक कुंभ राशि में शनि वक्री के होने से अनिश्चितता की भावना का अनुभव कर रहे हैं. शनि की उल्टी चाल से मेष राशि वालों की मां के साथ अनबन हो सकती है. इस दौरान संपत्ति और शेयर बाजार में निवेश पर विचार करते समय सावधानी बरतें. सोच-समझकर फेसला लें.

मकर राशि के जातक

मकर राशि के जातकों को कुम्भ राशि में शनि की वक्री चाल के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी. सोच समझकर ही पैसों का निवेश करें. अन्यथा आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. परिवार में तनाव का महौल बन सकता है.

यह भी पढ़ें – कमजोर सूर्य को मजबूत करने के लिए आटे में मिलाएं गुड़, 7 दिन सात चीजें डालकर गूंथें आटा, दूर होंगे ग्रह दोष

कुंभ राशि के जातक

कुंभ राशि के जातक का स्वामी ग्रह शनि है. जो अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और 17 जून को इसी राशि में वक्री होने जा रहे हैं. आपको आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इस दौरान होने वाली परेशानियों से बचने के लिए अभी से सावधान रहना होगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें