जमशेदपुर में यहां मिलने वाली चुस्की के दीवाने हैं लोग, आइस चाट खाने वालों की भी लगती ही भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार / जमशेदपुर. इस साल गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और देखते देखते तापमान काफी बढ़ता जा रहा है. जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री के नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा है. ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलते हैं तो खाने पीने के लिए ठंडे चीजों की तलाश करते हैं.
अगर आप भी कुछ बेहतरीन ठंडा पीना और खाना चाहते हैं, तो आ सकते हैं जमशेदपुर के टेल्को न्यू मार्केट में, जहां आप सुपर चुस्की से अपने तन-मन को ठंडक दे सकते हैं. यहां कई वैरायटी के बर्फ के गोले, आइस चाट और सोडा वाटर मिलते हैं.

फ्रूटी और चॉकलेट सिरप से बनती है आइस चाट
दुकान के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास खट्टा, मैंगो, पुदीना, ऑरेंज, मिक्स और स्टिंग फ्लेवर में सुपर चुस्की यानी आइस गोले उपलब्ध हैं. इसकी कीमत साइज के हिसाब से 10, 15 और 20 रुपए हैं. यहां आपको आइस चाट भी मिलेगा. जिसे बनाने की प्रक्रिया काफी अलग है. चाट के ऊपर कई सारे टूटी फ्रूटी और चॉकलेट सिरप डाला जाता है. जो खाने में काफी लाजवाब होता है. जिसकी कीमत 15 और 25 रुपये हैं.
उन्होंने ने बताया कि उनकी दुकान काफी पुरानी है. उनके पिता त्रिवेणी कुमार के द्वारा 1965 में इसकी शुरुआत की गई थी. वह ठेले से घूम-घूमकर आइस गोला बेचा करते थे. इसके बाद 1993 से सुनील टेल्को न्यू मार्केट में दुकान लगा रहे हैं. लोग इन्हें प्यार से गुड्डू भैया भी बुलाते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें