
टोरंटो. कनाडा की कानून एजेंसी ने ब्रैम्पटन शहर में एक जुलूस के दौरान भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाली झांकी के प्रदर्शन में किसी भी ‘घृणा अपराध’ से इनकार किया है. कुछ दिनों पहले ही भारत सरकार की तरफ से ‘हिंसा की वकालत करने वाले’ लोगों को देश में जगह दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई थी. ऐसे में कनाडा का यह रवैया बताता है कि आने वाले दिनों में भारत के साथ उसकी तल्खियां बढ़ सकती हैं.
ऑपरेशन ब्लूस्टार की 39वीं वर्षगांठ के अवसर पर 4 जून को एक परेड के दौरान विवादास्पद झांकी को प्रदर्शन के लिए रखा गया था. घटना के वीडियो से पता चलता है कि अन्य झांकी में 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए बैनर दिखाए गए हैं. ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों को बाहर करने के लिए भारतीय सेना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में घुस गई थी.
.
Tags: Canada, Indira Gandhi
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 07:32 IST









