घर के सोफे में छुपकर बैठा था खतरनाक सांप, जब घरवालों को नजर पड़ी तो उड़ गए होश; देखें VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूप पासवान/कोरबा. अगर आराम फरमाने के लिए सोफे पर बैठते हैं तो आप भी हो जाएं सावधान. हो सकता है कि आपके सोफे में भी घुसा हो सांप. पूरा मामला हैं कोरबा के पोड़ी बाहर क्षेत्र का जहां तड़के सुबह 5 बजे राकेश मिश्रा मॉर्निंग वॉक के लिए निकल ही रहे थे कि आचनक सरकते हुए एक सांप सोफे में घुसते दिखाई दिया. फिर क्या राकेश मिश्रा की हालत ख़राब हो गई और घर वालों को पूरी घटना बताई और उन्हें सोफे से दूर रहने को कहा.

सांप घुसने की घटना से पूरा परिवार दहशत में था. परेशान परिवार ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया. सूचना मिलने पर सर्पमित्र जितेन्द्र सारथी मौके पर पहुंचे और सोफे को फाड़ना चालू किया. देखते ही देखते पूरा सोफ़ा फट गया और अंदर जो मंजर था उसको देख कर घर वालों की आंखे खुली की खुली रह गई.

ऐसे बैठा था सांप
चूहों ने बच्चों के कपड़ो के साथ बड़ों के कपड़े सोफे में भर दिया था. मानों वो पूरी तरह अपना घर बना के रह रहे हों. ऐसा लग रहा था कि चूहे के करण ही सांप घुसा होगा. फिर थोड़ी देर के बाद आखिरकार एक किनारे सांप बैठा दिखाई दिया जो checkered killback (डोडिया) था. भले ही सांप साधारण था पर एक आम इंसान के लिए सांप तो सांप ही होता है. सांप का नाम सुनते ही मन में डर बैठ जाता हैं. आखिरकार सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर बोरे में बंद किया गया. तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस ली.

लगातार काटता है ये सांप
सर्पमित्र जितेन्द्र सारथी ने बताया की Checkered keelback(डोडिया) सांप पानी में रहने वाला सांप है. साथ ही यह भी बताया कि यह सांप बहुत गुस्सैल और चिड़चिड़ा स्वभाव का होता हैं. यह लगातार काटता हैं पर इसके काटने से कोई खतरा नहीं होता.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 14:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें