
मुंबई. शरद पवार (Sharad Pawar) ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पिछले महीने शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. मगर बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के उनके फैसले का विरोध करने पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया था. उस वक्त शरद पवार ने कहा था कि ‘मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता. आपके प्यार की वजह से मुझसे इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं. मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का अपना फैसला वापस लेता हूं.’
.
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 13:27 IST
Author: Up Head Line
Views: 20









