कैंसर मरीज़ों को बड़ी राहत! यहां मुफ्त इलाज के साथ रहना और खाना भी फ्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप धनखड़/झज्जर. कैंसर का नाम सुनते ही दिल कांप जाता है. दर्द और मौत से मरीज़ की जंग का दृश्य आंखों के सामने आ जाता है.  कैंसर जैसी जानलेवा बीमार हर साल ना जाने कितने लोगों की मौत का कारण बनती है. ऐसा नहीं है कि कैंसर का इलाज नहीं है, लेकिन ये निर्भर करता है कि कैंसर कौन सा है, उसका पता कौन सी स्टेज में लगा और किस तरह से इलाज किया गया. पर एक गरीब मरीज़ के लिए कैंसर से जंग लड़ना आसान नहीं होता.  एक तो महंगा इलाज, दूसरा घर की माली हालत. ऐसे में कई तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती हैं.

मरीज़ों को सरकारी अस्पताल में इलाज तो काफी हद तक मुफ्त मिल जाता है लेकिन दो वक्त की रोटी और रहने का बंदोबस्त नहीं कर पाते. ऐसे मरीज़ों के लिए झज्जर में भाउराव देवरस न्यास ट्रस्ट किसी फरिश्ते से कम नहीं है. झज्जर के बाढ़सा गांव स्थित एम्स-2 में कैंसर के मरीज़ों का मुफ्त में इलाज हो जाता था अब समस्या आती थी रहने और खाने की. पैसे के अभाव में मरीज़ धर्मशाला, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर रहने को मजबूर थे. ऐसे ही गरीब असहाय कैंसर पीड़ितों के लिए भाउराव देवरस न्यास ट्रस्ट अग्रणीय भूमिका निभा रहा है. ट्रस्ट की ओर से ऐसे मरीज़ों का पता लगाकर एम्स -2 स्थित विश्राम सदन ले जाया जाएगा. जहां मरीज़ों के के लिए मुफ्त में रहने का बंदोबस्त करवाया जाता है.

ग़रीब कैंसर मरीज़ों की सहायता के लिए चलाया जाता है सर्वे
बता दें ग़रीब कैंसर मरीज़ों की मदद के लिए ट्रस्ट से जुड़े लोग धर्मशाला, आश्रम, मंदिर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जाकर सर्वे करते हैं. कैंसर रोगियों की खोजबीन करते हैं और उन्हें नेशनल कैंसर इंस्टिट्यट तक लाते हैं. उनके रहने खाने-पीने की व्यवस्था मुफ्त की जाती है और कैंसर इंस्टिट्यूट में उनका इलाज भी करवाया जाता है. अब तक ऐसे करीब 250 मरीज़ों को यह ट्रस्ट मुफ्त में कमरे उपलब्ध करवा चुका है और उनके इलाज में सहायता भी कर चुका है.

हर एम्स अस्पताल के बाहर मिलेगी मुफ्त में छत!
बता दें देशभर में जितने भी एम्स अस्पताल हैं, उनके पास ट्रस्ट ने अपने विश्रामगृह बनाए हैं. ताकि इलाज के लिए आए लोगों को सस्ती दरों पर कमरे उपलब्ध करवाए जा सके. वहीं जिन मरीज़ों को थोड़ी और सुविधाएं चाहिए होती हैं उन मरीज़ों को एम्स टू के विश्राम गृह में महज ₹55 में एसी रूम रहने के लिए दिया जाता है. इतना ही नहीं उन्हें अन्य तरीके की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 12:51 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें