कैसे बनता है मथुरा वृंदावन का मशहूर पेड़ा, क्या है 400 साल पुराने इस मिठाई का इतिहास?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरव पाल/मथुरा. मथुरा वृंदावन को पूरे विश्व में किसी पहचान की जरूरत नहीं है. रोजाना लाखों लोग मथुरा वृंदावन में यहां के भव्य मंदिरों और कृष्ण भक्ति के लिए दौड़े चले आते हैं. इसके साथ ही मथुरा वृंदावन की एक चीज और भी मशहूर है और वो है यहां के पेड़े. मथुरा में सबसे ज्यादा भगवान कृष्ण को जो मिठाई पसंद है वो है यहां मिलने वाला मशहूर पेड़ा.

ब्रजसंस्कृति शोध संस्थान के सचिव और इतिहासकार लक्ष्मीनारायण तिवारी ने बताया कि मथुरा के पेड़े का जिक्र संस्थान में रखी 18वीं शतबादी की एक पांडुलिपि अकलनामा चक्कता में आता है. जिससे मालूम पड़ता है की 18वीं शताब्दी तक मथुरा का पेड़ा काफी प्रसिद्ध हो गया था. साथ ही यह भी कहा जा सकता है की मथुरा में पेड़ा 18वीं शताब्दी से पहले से बनाता हुआ आ रहा है. तो अब आप जब भी मथुरा वृंदावन आए तो यहां का पेड़ा जरूर ट्राय करें और साथ ही इसके स्वाद के साथ इसके इतिहास को भी याद रखें.

जानिए कैसे बनता है मथुरा का पेड़ा
इसके लिए हम पहुंचे वृंदावन बनखंडी महादेव मंदिर के पास राम स्वीट्स की दुकान पर जो करीब 100 सालों से पेड़े और मिठाइयां बना रहे हैं. दुकान के मालिक रोहित अग्रवाल ने बताया कि पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आस-पास के गांवों से ताजा दूध लिया जाता है. जिसकी क्वालिटी चेक कर दूध उबाल कर दूध से मावा तैयार किया जाता है. तैयार मावे को फिर बढ़ी कढ़ाई में लगभग आधे घंटे तक धीमी आंच पर भूना जाता है और फिर इसमें हल्की शक्कर डाली जाती है और सफेद मावे के लाल हो जाने तक इसको भूना जाता है. लाल हो जाने के बाद इसके करीब 2 घंटे के लिए बड़ी परात में ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है. ठंडा होने के बाद तैयार मावे में बुरा (शक्कर का पावडर) और स्वाद के लिए इलायची पाउडर डाला जाता है. जिसके बाद इसे हाथों से आकार दिया जाता है.

घर में इस तरह से बनाएं मथुरा के पेड़े
अगर आप पेड़ा घर पर बनाना चाहते है तो आपको क्वांटिटी का खास ख्याल रखना होगा. घर पर पेड़ा बनाने के लिए आप पहले 4 लीटर दूध को अच्छे से उबाल कर उसका मावा तैयार कर लीजिए. 4 लीटर दूध से करीब एक किलो मावा तैयार होता है. साथ ही एक किलो मावे में 300 ग्राम चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. मावा तैयार होने के बाद मावे को आधे घंटे तक अच्छे से भून लीजिए और इसमें पहले 150 ग्राम चीनी डाल दीजिए और तब तक भूनिए जब तक मावा अच्छे से लाल न हो जाए. फिर भुने मावे को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. ठंडा होने के बाद बाकी 150 चीनी का पाउडर बना कर इसमें डाल दीजिए. साथ ही स्वादानुसार इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से हाथो की मदद से मिला लीजिए और इसके बाद आपका पेड़े का बैटर तैयार है और आप अब इसे अपने हाथ से छोटे छोटे लड्डू बनाए और घर पर पेड़ा तैयार.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 12:32 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें