
शशिकांत ओझा/पलामू. डाल्टनगंज होकर चलने वालीगाड़ी संख्या 03359/03360 बरकाकाना-वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 12 जून से पुनर्बहाल किया जा रहा है.परंतु वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण इस ट्रेन का आंशिक समापन/प्रारंभ फिलहाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से/तक किया जाएगा.
12 जून से वाराणसी तक परिचालन प्रारंभ होने तक गाड़ी संख्या 03360 वाराणसी-बरकाकाना मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और बरकाकाना के मध्य संशोधित समय से किया जाएगा.इस दौरान यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से संशोधित समय 16.15 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 03.25 बजे बरकाकाना पहुंचेगी.जबकि गाड़ी संख्या 03359 बरकाकाना-वाराणसी मेमू स्पेशल बरकाकाना से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक अपने पूर्ववर्ती निर्धारित समय से चलेगी.
यात्रियों की समस्या होगी दूर
मेमू ट्रेन में पलामू जिले के सैकड़ों यात्री सफर करते है. इस ट्रेन से भारी संख्या में स्कूली और ट्यूशन करने वाले छात्र छात्रा इस ट्रेन के सहारे अपने पढ़ाई करने जातेथे. साथ ही मजदूर से लेकर नौकरी करने वाले सैकड़ों लोग इस ट्रेन पर आश्रित थे. ट्रेन बंद हो जाने से लोगो को काफी समस्या होती थी. 12 जून से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लोगो की समस्या होगी दूर.
क्या कहते है पलामू सांसद
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा की ट्रेन के पुनः परिचालन प्रारंभ करने की मांग पलामू जिला एवं विशेषकर हुसैनाबाद अनुमंडल की जनता द्वारा लगातार की जा रही थी. इस संबंध में लोकसभा में भी मामले को उठाया गया था. साथ ही श्री अनुपम शर्मा, महाप्रबंधक रेलवे हाजीपुर, एवं माननीय सांसद जी ने व्यक्तिगत रूप से माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर अनुरोध किया था एवं पत्राचार भी किया था.जिसके फलस्वरूप 12 जून 2023 यह ट्रेन पुनः प्रारंभ होगा.इस संबंध में महाप्रबंधक रेलवे, हाजीपुर जोन के कार्यालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं धनबाद मंडल को अधिसूचना भेज दी गई है.
.
Tags: Indian railway, Jharkhand news, Local18, Palamu news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 11:17 IST









